बहराइच: बदमाशों ने दंपती की धारदार हथियार से की नृशंस हत्या, शरीर के अंग काटकर किए अलग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में बदमाशों ने दंपती की नृशंस हत्या धारदार हथियार से की। इसके बाद शव को कई जगह से काटकर फरार हो गए। सुबह हत्या की जानकारी होते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। एसपी टीम के साथ घटनस्थल पहुंच गए हैं। कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम बहादुरापुर गांव निवासी …

बहराइच। जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में बदमाशों ने दंपती की नृशंस हत्या धारदार हथियार से की। इसके बाद शव को कई जगह से काटकर फरार हो गए। सुबह हत्या की जानकारी होते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। एसपी टीम के साथ घटनस्थल पहुंच गए हैं।

कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम बहादुरापुर गांव निवासी गनी अहमद (50) पुत्र गोबरे मुर्गी फार्म हाउस का संचालन करते थे। घर पर उनके तीन बेटे बिकाऊ, यूसुफ आदि परिवार समेत रहते हैं। जबकि गनी अहमद अपनी पत्नी के साथ खेत में बने मुर्गी फार्म हाउस में रहते थे।

सोमवार रात को दंपती खाना खाने के बाद सो गए। देर रात बदमाशों ने दंपती की धारदार हथियारों से नृशंस हत्या कर दी। इसके बाद सभी फरार हो गए। बदमाशों ने हत्या के बाद पैर, हाथ के पंजे और जांघ को काट दिया। पंजे को काटकर सिर के पास रख दिया।

सुबह आठ बजे हत्या की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। कोतवाल देहात के साथ पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी, पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉग स्क्वायड दस्ते के साथ मौके पर पहुंचे हैं।

पुलिस ने दंपती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल सतेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अभी हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

पढ़ें- संभल: आम के बाग में पड़ा मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

संबंधित समाचार