बरेली: गंगा नहाने के दौरान हरदोई के दो लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली/फतेहगंज पूर्वी, अमृत विचार। गंगा नहाने के दौरान हरदोई के दो लोगों की मौत हो गई है। बतादें कि ग्राम पंचम पुरवा थाना पिहानी जिला हरदोई निवासी शिवम और धर्मेंद्र पुत्र सर्वजीत सिंह अपने फूफा तेजपाल निवासी नगरिया कला के यहां मेहमानी को आए थे। आज पूर्णमासी के दिन दोनों गंगा नहाने राम गंगा घाट …

बरेली/फतेहगंज पूर्वी, अमृत विचार। गंगा नहाने के दौरान हरदोई के दो लोगों की मौत हो गई है। बतादें कि ग्राम पंचम पुरवा थाना पिहानी जिला हरदोई निवासी शिवम और धर्मेंद्र पुत्र सर्वजीत सिंह अपने फूफा तेजपाल निवासी नगरिया कला के यहां मेहमानी को आए थे। आज पूर्णमासी के दिन दोनों गंगा नहाने राम गंगा घाट नगरिया कला पर गए। जहां नहाते समय दोनों राम गंगा में डूब गए। मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस ने दोनों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और उपचार के लिए फरीदपुर सरकारी अस्पताल भेजा जहां दोनों ने दम तोड़ दिया ।

यह भी पढ़ें- बरेली: 25 हजार घरों में 24 घंटे से बिजली गुल, गर्मी से लोग बेहाल

संबंधित समाचार