हल्द्वानी: 15 लाख की स्मैक के साथ दो गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस और एसओजी को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। टीम ने दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 149 ग्राम स्मैक बरामद की है। बरामद स्मैक की कीमत करीब 15 लाख के आसपास बताई जा रही है। नैनीताल एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि देर सोमवार रात …

हल्द्वानी, अमृत विचार। ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस और एसओजी को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। टीम ने दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 149 ग्राम स्मैक बरामद की है। बरामद स्मैक की कीमत करीब 15 लाख के आसपास बताई जा रही है।
नैनीताल एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि देर सोमवार रात टीपी नगर पुलिस चौकी और एसओजी नैनीताल की टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर ओपन यूनिवर्सिटी के पास के जंगल की ओर बाइक से दो युवकों को जाते हुए देखा। इस दौरान पुलिस की टीम ने बाइक सवार दो युवकों को धर दबोचा है।

आरोपियों के कब्जे से 149 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि उनके नाम राजू मौर्या व रोहताश कश्यप हैं, जो मूलरूप से उत्तर प्रदेश रामपुर मिलक के रहने वाले हैं। वर्तमान में लालडांठ मुखानी में अपने माता-पिता के साथ किराए में रहते हैं। माता पिता खेत में बटाईदारी का काम करते हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि स्मैक की खेप को रामपुर से ताहिर नाम के व्यक्ति से खरीद कर हल्द्वानी में सप्लाई करते हैं।आरोपी ने बताया कि वो स्मैक को डिमांड के अनुसार लोगों को देते थे। इसके अलावा स्कूली छात्रों को भी स्मैक की सप्लाई करते थे।

संबंधित समाचार