वाराणसी: कारोबारी की जमीन धोखाधड़ी से हड़पने के आरोप में दो बिल्डरों को जारी की गई नोटिस
वाराणसी। काशी की चेतगंज पुलिस ने एक कारोबारी की जमीन धोखाधड़ी से हड़पने के आरोप में दो बिल्डरों को नोटिस जारी की है। पुलिस प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने शहर के एक प्रमुख व्यापारी की बेशकीमती जमीन को जाली दस्तावेजों के जरिये अवैध रूप से कब्जा करने के आरोप में …
वाराणसी। काशी की चेतगंज पुलिस ने एक कारोबारी की जमीन धोखाधड़ी से हड़पने के आरोप में दो बिल्डरों को नोटिस जारी की है। पुलिस प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने शहर के एक प्रमुख व्यापारी की बेशकीमती जमीन को जाली दस्तावेजों के जरिये अवैध रूप से कब्जा करने के आरोप में अनुराग कुशवाहा एवं रितेश अग्रवाल नामक बिल्डर्स के खिलाफ चेतगंज थाने में मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने इस सिलसिले में दोनो बिल्डरों को नोटिस जारी की है। यह नोटिस उनके ऑफिस और आवास पर थाने की टीम ने चस्पा की है। उन्होंने बताया कि पीड़ित व्यापारी कई वर्षों से न्याय के लिए भटक रहा था।
दोनो बिल्डर्स के पुराने मामलों की पड़ताल के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है। एंटी भू माफिया सेल पूरे मामले की पड़ताल कर रहा है।
पढ़ें- मुरादाबाद : राहुल व सोनिया को ED नोटिस के विरोध में दिल्ली पहुंचे कांग्रेसी, गिरफ्तार
