तपन कांदू हत्याकांड में सीबीआई ने आरोप पत्र किया दायर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के पार्षद तपन कांदू की हत्या के मामले में पांच लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है। तपन कांदू झालदा नगर पालिका के पार्षद थे। सीबीआई ने पुरुलिया के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष दायर अपने आरोप पत्र में दीपक कंडू, कलेबर सिंह, …

नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के पार्षद तपन कांदू की हत्या के मामले में पांच लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है। तपन कांदू झालदा नगर पालिका के पार्षद थे। सीबीआई ने पुरुलिया के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष दायर अपने आरोप पत्र में दीपक कंडू, कलेबर सिंह, नरेन कंडू, मोहम्मद आसिक और सत्यबन प्रमाणिक को आरोपी बनाया है।

सीबीआई ने कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश पर छह अप्रैल 2022 को पश्चिम बंगाल पुलिस से मामले की जांच अपने हाथ में ली थी। केंद्रीय एजेंसी के प्रवक्ता आर. सी. जोशी ने बताया कि आरोप है कि इस साल 13 मार्च को शाम करीब सवा पांच बजे तपन कांदू की झालदा में उनके घर के पास ही बाइक सवार तीन लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

जोशी ने कहा कि उस वक्त वह अपने दोस्तों के साथ शाम की सैर से लौट रहे थे। कंडू को झालदा अस्पताल ले जाया गया और वहां से उन्हें रांची अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। न्यायमूर्ति राजशेखर मंथा ने चार अप्रैल को केंद्रीय एजेंसी को मामले की जांच की रिपोर्ट 45 दिनों में सौंपने का निर्देश दिया था।

उच्च न्यायालय ने पार्षद की पत्नी पूर्णिमा कंडू की याचिका पर केंद्रीय एजेंसी को जांच का आदेश दिया था। उनका आरोप था कि मामले में स्थानीय पुलिस की मिलीभगत है और इसलिए मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए।

इसे भी पढ़ें- सिंधिया ने आईओटेक वर्ल्ड को नए ड्रोन नियमों के तहत ‘फर्स्ट टाइप’ प्रमाणपत्र दिया

संबंधित समाचार