UEFA Nations League : क्रोएशिया से हारा चैंपियन फ्रांस, लीग में खिसकने का खतरा मंडराया
पेरिस। मौजूदा चैंपियन फ्रांस ने क्रोएशिया से 1-0 से हारने के बाद नेशन्स कप फुटबॉल प्रतियोगिता (यूईएफए नेशंस लीग) का अपना खिताब गंवा दिया और अब उस पर दूसरी श्रेणी की लीग में खिसकने का खतरा मंडरा रहा है। इस बीच उनके ग्रुप में शीर्ष पर चल रहे डेनमार्क ने आस्ट्रिया को 2-0 से हराकर …
पेरिस। मौजूदा चैंपियन फ्रांस ने क्रोएशिया से 1-0 से हारने के बाद नेशन्स कप फुटबॉल प्रतियोगिता (यूईएफए नेशंस लीग) का अपना खिताब गंवा दिया और अब उस पर दूसरी श्रेणी की लीग में खिसकने का खतरा मंडरा रहा है। इस बीच उनके ग्रुप में शीर्ष पर चल रहे डेनमार्क ने आस्ट्रिया को 2-0 से हराकर अंतिम चार में पहुंचने की अपनी संभावनाओं को मजबूत किया। डेनमार्क के नौ अंक हैं जो दूसरे स्थान की टीम क्रोएशिया से दो अंक अधिक हैं।
?️ REPORT: An early Modrić penalty gave Croatia victory in Saint-Denis to end France's defence of the #NationsLeague ??
— UEFA EURO 2024 (@EURO2024) June 13, 2022
केवल ग्रुप में शीर्ष पर रहने वाली टीम ही आगे बढ़ेगी। आस्ट्रिया चार अंक लेकर ग्रुप में तीसरे स्थान पर है जबकि फ्रांस लगातार चार मैचों में जीत नहीं मिलने के कारण दो अंक के साथ अंतिम स्थान पर है। आखिरी स्थान पर रहने वाली टीम निचली श्रेणी की लीग में खिसक जाती है।
क्रोएशिया की तरफ से पांचवें मिनट में ही मिडफील्डर लुका मोडरिच ने पेनल्टी को गोल में बदला। उधर कोपेनहेगेन में योनस ओल्डर विंड और आंद्रियास स्कोव ओल्सन ने डेनमार्क के लिये गोल दागे। क्रोएशिया अब 22 सितंबर को डेनमार्क की मेजबानी करेगा, जिससे ग्रुप में शीर्ष पर रहने वाली टीम का फैसला होगा।
ये भी पढ़ें : FIFA World Cup 2022 : पेरू पर शूटआउट जीत के साथ विश्व कप में पहुंची ऑस्ट्रेलिया
