काशीपुर: ऑयल फैक्ट्री के निरीक्षण में मिली अनियमितताएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। ग्रामीणों की शिकायत पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने एक ऑयल फैक्ट्री का निरीक्षण कर कई अनियमितताएं पाईं। पीसीबी अपनी रिपोर्ट प्रदेश मुख्यालय भेजेगा। टीम ने फैक्ट्री प्रबंधन को अनियमिताओं को शीघ्र दूर करने की चेतावनी दी है। ग्राम हरियावाला के ग्रामीणों ने सीएम के साथ ही प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से शिकायत …

काशीपुर, अमृत विचार। ग्रामीणों की शिकायत पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने एक ऑयल फैक्ट्री का निरीक्षण कर कई अनियमितताएं पाईं। पीसीबी अपनी रिपोर्ट प्रदेश मुख्यालय भेजेगा। टीम ने फैक्ट्री प्रबंधन को अनियमिताओं को शीघ्र दूर करने की चेतावनी दी है।

ग्राम हरियावाला के ग्रामीणों ने सीएम के साथ ही प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से शिकायत की थी। जिसमें कहा था कि गांव में एक टायर का गोदाम है। जहां रात और दिन टायर जलाकर प्रदूषण फैलाया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है और बच्चों पर भी प्रभाव पड़ रहा है। ग्रामीणों ने शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर धरने में बैठने की चेतावनी दी थी।

शिकायत का संज्ञान लेते हुए पीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी नरेश गोस्वामी के निर्देश पर विभाग के एई दिलदार अली व मॉनिटरिंग असिसटेंट आकाश कुमार की टीम ने सोमवार को ग्राम हरियावाला स्थित प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान उद्योग संचालित होता मिला। इस दौरान उद्योग में टायर को गलाकर वेस्ट ऑयल बनाया जाता है।

उद्योग पूरी तरह से कवर्ड नहीं पाया गया, जिससे टायर के जलने से आने वाली बदबू से आसपास के लोगों को दिक्कत हो रही है। इस दौरान फैक्ट्री में कच्चा फर्श और ईटीपी प्लांट संचालित नहीं पाया गया। पीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी नरेश गोस्वामी ने बताया कि टीम ने निरीक्षण किया है। टायर जलाने के अपने मानक होते हैं। टीम की रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार