बिजनौर : पंखे से लटक कर युवक ने की आत्महत्या, परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से किया इनकार
नूरपुर(बिजनौर),अमृत विचार । सोमवार देर रात एक युवक ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने किसी भी कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया। इसके बाद शव का पचनामा भरकर परिजनों को सौंप दिया। शिवालाकलां थाना क्षेत्र के गांव भैंसा निवासी 27 वर्षीय अभिनव उर्फ जबर पुत्र धर्म …
नूरपुर(बिजनौर),अमृत विचार । सोमवार देर रात एक युवक ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने किसी भी कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया। इसके बाद शव का पचनामा भरकर परिजनों को सौंप दिया।
शिवालाकलां थाना क्षेत्र के गांव भैंसा निवासी 27 वर्षीय अभिनव उर्फ जबर पुत्र धर्म सिंह ने सोमवार रात अपने घर की छत के पंखे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनो की सूचना पर हलका दारोगा रवेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पंखे उतरवाकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। लेकिन परिजनों ने कार्रवाई से मना कर दिया। पुलिस के अनुसार रवेंद्र कुमार पर मारपीट आदि आधा दर्जन से अधिक अपराधिक मामले दर्ज हैं। वह अविवाहित था और शराब पीने का आदी था।
जंगल में मिला मनरेगा वृद्धा का शव
हीमपुर दीपा। पुलिस ने मनरेगा में काम करने वाली 65 वर्षीया वृद्ध महिला का शव क्षेत्र के गांव चौकपुरी के जंगल से बरामद किया है। वृद्धा जंगल में लकड़ी बीनने गई थी। मंगलवार सुबह क्षेत्र के गांव चौकपुरी के जंगल में वृद्धा गुड्डी पत्नी चंद्रपाल निवासी छोईया नंगली मनरेगा की मजदूरी करती थी, जो सोमवार को 11 बजे जंगल में लकड़ी बीनने गई थी। जब वह देर शाम तक घर नहीं लौटी तो स्वजनों को चिंता हुई, जिन्होंने उसकी तलाश की। मंगलवार को 11 बजे स्वजनों को उसका शव गांव चौकपुरी के जंगल में किसान ऋषि पाल पुत्र भूरे के गन्ने के खेत में पड़ा मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी सुनीता दहिया चांदपुर, थाना अध्यक्ष संजय तोमर पुलिस बल के साथ पहुंचे। घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस के अनुसार मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया। मृतका के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतका के पति की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ये भी पढ़ें : बिजनौर : बिजली न मिलने से गुस्साए किसानों का हंगामा-तोड़फोड़
