बरेली: अब चैंपियंस मिटाएंगे जिले से टीबी का दंश
अमृत विचार, बरेली। स्वास्थ्य विभाग ने टीबी से बचाव को जागरुकता फैलाने के लिए नई पहल की है। टीबी को मात दे चुके मरीजों को चैंपियन बनाकर अन्य लोगों को टीबी के प्रति जागरूक करने की जिम्मेदारी सौंपी है। जनपद में 16 चैंपियंस बनाए गए हैं। वर्ल्ड विजन इंडिया की ओर से चल रहे प्रोजेक्ट …
अमृत विचार, बरेली। स्वास्थ्य विभाग ने टीबी से बचाव को जागरुकता फैलाने के लिए नई पहल की है। टीबी को मात दे चुके मरीजों को चैंपियन बनाकर अन्य लोगों को टीबी के प्रति जागरूक करने की जिम्मेदारी सौंपी है। जनपद में 16 चैंपियंस बनाए गए हैं। वर्ल्ड विजन इंडिया की ओर से चल रहे प्रोजेक्ट यूनाइटेड 2 एक्ट के अंतर्गत जिला क्षय रोग कार्यालय में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. के के मिश्रा ने (इन्फार्मेशन एजुकेशन कम्युनिकेशन) आईईसी का विमोचन किया।
इसी आईईसी सामग्री के जरिये टीबी चैंपियन जिले के टीबी रोगियों और अन्य को जागरूक करेंगे। स्वस्थ हुए मरीजों में से शिक्षित व कुशल रोगियों को चिन्हित कर उन्हें टीबी चैंपियन की उपाधि दी है। चैंपियंस अपनी आपबीती और अनुभवों को लोगों तक पहुंचाएंगे, जिससे समाज में टीबी रोगियों के प्रति भेदभाव भी कम होगा। टीबी चैंपियन नेहा यादव, अमरीन ,हरीश मौर्या, पवन मौर्या, शिवेंद्र, शिवम कश्यप के साथ उप जिला क्षय रोग अधिकारी डा.एकेसिंह, जिला पीपीएम कोऑर्डिनेटर विजय कुमार, जिला प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर निखिल बंसल, वर्ल्ड विजन इंडिया के जिला सामुदायिक कोऑर्डिनेटर आदि मौजूद रहे ।
ये लक्षण दिखने पर कराएं जांच
सक्रिय क्षय रोग संक्रमण के लक्षणों में कई हफ्तों तक चलने वाली खांसी, बलगम (म्युकस) या रक्त के साथ खांसी, बुखार, रात को पसीना आना, बुखार, और सीने में दर्द शामिल हैं ।
कैसे फैलता है यह रोग
जिला पीपीएम समन्वयक विजय कुमार ने बताया कि संक्रमित व्यक्तियों के खांसने या छींकने से जीवाणु हवा में फैलते हैं, जो असंक्रमित व्यक्ति के सांस के जरिए उसके फेफड़ों के अंदर पहुंच जाते हैं।
ये भी पढ़ें- बरेली: मौलाना तौकीर रजा पर हो कार्रवाई, साईं मंदिर के मुख्य पुजारी सुशील कुमार ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
