बरेली: प्रेमिका के लिए पत्नी के सिर पर मारा सब्बल, बात -बात पर तान देता था तमंचा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। प्रेमिका के लिए पति कभी पत्नी पर चाकू तो कभी तमंचा तान देता है। इसके बाद भी जब महिला ने पति की प्रेम कहानी का विरोध किया तो उसने महिला पर जानलेवा हमला करते हुए सिर में सब्बल मार दिया। सोनी की बहन की शिकायत पर किला पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते …

अमृत विचार, बरेली। प्रेमिका के लिए पति कभी पत्नी पर चाकू तो कभी तमंचा तान देता है। इसके बाद भी जब महिला ने पति की प्रेम कहानी का विरोध किया तो उसने महिला पर जानलेवा हमला करते हुए सिर में सब्बल मार दिया। सोनी की बहन की शिकायत पर किला पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

किला के बाकरगंज स्थित महमूद नगर की रहने वाली कबीर की बेटी हिना ने बताया कि उनकी बड़ी बहन सोनी की शादी वहीं के रहने वाले शमशुद्दीन खां के साथ हुई थी। शमशुद्दीन का कुछ समय पहले एक महिला से संबंध हो गया है। इसके बाद से वह उससे निकाह करने की बात करता है। सोनी ने जब इसका विरोध किया तो पति उसके साथ मारपीट कर चाकू मारने की धमकी देने लगा।

बीते कुछ दिनों से वह पत्नी पर तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी देता रहा। आरोप है कि 12 जून की रात पति ने फिर से प्रेमिका के साथ शादी करने का जिक्र किया, तो सोनी ने इसका विरोध करते हुए पुलिस से शिकायत करने की बात कही। जिसके बाद युवक ने घर में रखे सब्बल से पत्नी के सिर पर हमला कर उसे अधमरा कर दिया। परिवार के लोग उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए भर्ती करने से इनकार कर दिया।

ये भी पढ़ें- बरेली: गंगा नहाने के दौरान हरदोई के दो लोगों की मौत

संबंधित समाचार