शुक्रवार को पत्थर फेंके जायेंगे तो शनिवार को बुलडोजर गरजेगा: साक्षी महाराज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। जिले के सांसद साक्षी महाराज का मंगलवार फिर करारा बयान सामने आया है। जनता दरबार में समस्याएं सुनने पहुंचे सांसद कहा कि अगर शुक्रवार को पत्थर फेंके जाएंगे तो शनिवार को बुलडोजर गरजेगा। उन्होंने कहा कि अपराध करने वाले का कोई धर्म नहीं होता। न तो हिंदू होता है और न मुसलमान। शहर के …

उन्नाव। जिले के सांसद साक्षी महाराज का मंगलवार फिर करारा बयान सामने आया है। जनता दरबार में समस्याएं सुनने पहुंचे सांसद कहा कि अगर शुक्रवार को पत्थर फेंके जाएंगे तो शनिवार को बुलडोजर गरजेगा। उन्होंने कहा कि अपराध करने वाले का कोई धर्म नहीं होता। न तो हिंदू होता है और न मुसलमान।

शहर के गदनखेड़ा स्थित जन समस्याएं सुनने के बाद साक्षी महाराज कानपुर हिंसा पर टिप्पड़ी करते हुए कहा कि पत्थर मारने वाले अलगाववादी होते हैं। सांसद ने ओवैसी के बयान पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा हमारे प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश संविधान के आधार पर ही चल रहा है। पत्थरबाजी के जवाब में चल रहे बुलडोजर पर अनर्गल अलाप हो रहा है।

उन्होंने कानपुर की घटना को सुनियोजित बताया। समय रहते हालातों को काबू करने पर उन्होंने कानपुर पुलिस और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया। उन्होंने सफीपुर के रहने वाले एक युवक द्वारा पूर्व में बम से उड़ाने की धमकी का उदाहरण देते हुए कहा की उन्नाव में भी अलगाववादी मानसिकता के लोग हैं।

यह भी पढ़ें:-उन्नाव: शुक्रवार को पत्थर चला तो शनिवार को बुलडोजर भी चलेगा- साक्षी महाराज

संबंधित समाचार