बरेली: पालपुर में लगे बिजली के खंभे, दूर होगा संकट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, कैंट/बरेली। पालपुर गांव में बिजली विभाग की टीम ने मंगलवार को खंभे लगा दिए गए हैं। जिसके बाद अब जल्द ही बिजली का संकट दूर होता नजर आ रहा है। हालांकि तार चोरी हो जाने की वजह से उन्हें खंभों पर नहीं खींचा जा सका। अब बुधवार को तारों को लगाकर बिजली की …

अमृत विचार, कैंट/बरेली। पालपुर गांव में बिजली विभाग की टीम ने मंगलवार को खंभे लगा दिए गए हैं। जिसके बाद अब जल्द ही बिजली का संकट दूर होता नजर आ रहा है। हालांकि तार चोरी हो जाने की वजह से उन्हें खंभों पर नहीं खींचा जा सका। अब बुधवार को तारों को लगाकर बिजली की सप्लाई को शुरु की जाएगी।

पालपुर गांव में 31 मई को आंधी में डबल पोल समेत चार खंभे टूटने से ट्रांसफार्मर नीचे गिर गया था। जिससे करीब 50 घरों की विद्युत सप्लाई बाधित हो गई थी। ग्रामीणों की शिकायतों के बाद भी विद्युत विभाग ने कोई सुध नहीं ली। जिसके बाद अमृत विचार ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था, तब जाकर अधिकारी अपनी नींद से जागे।

रविवार को विद्युत अधिकारियों ने सोमवार तक विद्युत सप्लाई बहाल कराने का दावा किया था, लेकिन सोमवार को देर शाम विभाग ने सिर्फ पोल पहुंचाने का काम किया। विभाग से जानकारी मिली थी कि मंगलवार को टीम पालपुर पहुंचकर विद्युत सप्लाई चालू करा देगी, लेकिन विद्युत विभाग के दावे हवा हवाई दिखे। टीम के नाम पर मंगलवार को मात्र दो लोग ही पालपुर पहुंचे, जो केवल पोल और ट्रांसफार्मर ही लगा सके।

बताया जा रहा है कि पोल टूटने पर करीब 50 मीटर एलटी लाइन की बंच केबिल भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। जो विद्युत विभाग मंगलवार को उपलब्ध नहीं करा सका। इस वजह से अंधेरे और गर्मी में रह रहे परिवारों को राहत नहीं मिल सकी। अवर अभियंता अजय यादव ने बताया कि किसी ने केबिल चोरी कर ली है। बुधवार को स्टोर से केबिल की व्यवस्था करके लगवा दी जायेगी।

ये भी पढ़ें- बरेली: मौलाना तौकीर रजा पर हो कार्रवाई, साईं मंदिर के मुख्य पुजारी सुशील कुमार ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

संबंधित समाचार