Paavo Nurmi Games 2022 : नीरज चोपड़ा ने पावो नूरमी गेम्स में तोड़ा अपना ही नेशनल रिकॉर्ड, लेकिन गोल्ड मेडल से चूके

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारत के लिए ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा ने एक नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बना दिया है। उन्होंने यह कारनामा फिनलैंड में पावो नूरमी गेम्स में 89.30 मीटर का थ्रो फेंककर किया है। इस दौरान वह रजत पदक जीतने में कामयाब रहे। इससे पहले नीरज ने टोक्यो ओलंपिक में 87.58 मीटर का …

नई दिल्ली। भारत के लिए ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा ने एक नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बना दिया है। उन्होंने यह कारनामा फिनलैंड में पावो नूरमी गेम्स में 89.30 मीटर का थ्रो फेंककर किया है। इस दौरान वह रजत पदक जीतने में कामयाब रहे। इससे पहले नीरज ने टोक्यो ओलंपिक में 87.58 मीटर का थ्रो फेंककर नेशनल रिकॉर्ड बनाया था। इस थ्रो के दम पर ही उन्होंने टोक्यो में ऐतिहासिक गोल्ड मेडल हासिल किया था। ओलंपिक के बाद पहली बार किसी टूर्नामेंट में नीरज चोपड़ा ने हिस्सा लिया।

फिनलैंड में पावो नूरमी गेम्स यहां की टॉप ट्रैक और फील्ड प्रतियोगिताओं में से एक मानी जाती है, जिसका आयोजन 1957 से हर साल किया जाता है। प्रतियोगिता के दौरान नीरज चोपड़ा ओलिवर हेलेंडर के पीछे दूसरे स्थान पर रहे। इस दौरान ओलिवर हेलेंडर ने 89.93 मीटर के अपने थ्रो के साथ पहले पायदान पर जगह बनाई है।

वहीं नीरज चोपड़ा की इस ऐतिहासिक थ्रो पर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी उनकी तारीफ की। उन्होंने लिखा कि गोल्डन ग्रेट नीरज चोपड़ा ने फिर कर दिखाया। नीरज चोपड़ा ने पावो नुरमी गेम्स में नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया है। आपको ये थ्रो देखनी ही होगी। पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने भी नीरज को बधाई दी। उन्होंने लिखा कि हमें तुमपर गर्व है। पूर्व ओलंपियन राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने लिखा कि हमारे ओलंपियन नीरज चोपड़ा ने नया नेशनल रिकॉर्ड बना दिया है। देश को आप पर गर्व है।

अब अगला लक्ष्य वर्ल्ड चैंपियनशिप और कॉमनवेल्थ गेम्स
नीरज का अब अगला लक्ष्य वर्ल्ड चैंपियनशिप और कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतना है। वर्ल्ड चैंपियनशिप अमेरिका में 15 से 24 जुलाई के बीच है। वहीं कॉमनवेल्थ गेम्स 28 जुलाई से 8 अगस्त के बीच बर्मिंघम में होना है। नीरज ने टोक्यो ओलिंपिक गेम्स में गोल्ड जीतने के बाद कहा था कि उनका अगला लक्ष्य देश के लिए कॉमनवेल्थ और वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड जीतना है।

ये भी पढ़ें : IND vs SA: भारत ने टी-20 सीरीज में हासिल की जीत, 48 रनों से दी दक्षिण अफ्रीका को मात

संबंधित समाचार