दीपिका सिंह की फिल्म ‘टीटू अंबानी’ का ट्रेलर रिलीज, सोशल मीडिया पर किया शेयर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। टीवी सीरियल ‘दीया और बाती हम’ फेम दीपिका सिंह फिल्म ‘टीटू अंबानी’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म टीटू अंबानी में दीपिका, मौसमी के किरदार में नज़र आएंगी जो आज की लड़की हैं जिंदगी को अपनी शर्तों पर जीती हैं। View this post on Instagram A post shared by Deepika Singh …

मुंबई। टीवी सीरियल ‘दीया और बाती हम’ फेम दीपिका सिंह फिल्म ‘टीटू अंबानी’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म टीटू अंबानी में दीपिका, मौसमी के किरदार में नज़र आएंगी जो आज की लड़की हैं जिंदगी को अपनी शर्तों पर जीती हैं।

मौसमी को ऐसा लगता है कि टीटू और वह एक-दूसरे के लिए ही बने हैं लेकिन मुश्किल तब पैदा होती है जब टीटू के फैसलों से उनके बीच प्यार के रिश्ते पर खतरा पैदा हो जाता है। टीटू अंबानी का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

फिल्म की कहानी एक मिडिल क्लास परिवार की है, जिसमें इकलौती लड़की ही अपना पूरा घर चलाती है लेकिन उसके माता-पिता लड़की की शादी करना चाहते हैं।

ट्रेलर की शुरुआत भी मौसमी (दीपिका सिंह) की शादी की बात से होती है, जहां उसके माता-पिता उसे एक लड़के की फोटो दिखाते हैं, लेकिन मौसमी टीटू (तुषार पांडे) से शादी करना चाहती है क्योंकि दोनों ही एक-दूसरे से प्यार करते हैं।

शादी के बाद दोनों की लाइफ में बड़े-बड़े बदलाव आते हैं, जो फिल्म को आम इंसान से जोड़ने में मदद करेगी।

फिल्म ‘टीटू अंबानी’ में दीपिका सिंह के साथ तुषार पांडे,रघुबीर यादव , सपना सैंड , वीरेंद्र सक्सेना, समता सागर, और बृजेंद्र काला नजर आएंगे।

सबल प्रॉडक्शन्स के बैनर तले निर्मित फिल्म टीटू अंबानी निर्देशक रोहित गोयल, निर्माता महेंद्र विजयदान देथा और दिनेश कुमार हैं। फिल्म की शूटिंग उदयपुर के विभिन्न लोकेशन पर की गयी हैं । यह फिल्म 8 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं।

पढ़ें- सेट पर घायल हुईं Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की अक्षरा, क्या अब Continue होगा शूट? जानिए

संबंधित समाचार