बहराइच: ग्राम प्रधान के जेल में निरुद्ध होने के चलते सचिव का हुआ चयन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बहराइच। बलहा विकास खंड के ग्राम प्रधान एनडीपीएस में जेल में निरुद्ध हैं। जिसके चलते गांव में विकास के लिए सचिव का चयन बुधवार को गांव के 12 सदस्यों ने किया। जबकि तीन ने बहिष्कार किया। बलहा विकास खंड के ग्राम पतरहिया के ग्राम प्रधान अजय वर्मा इस समय जिला कारागार में एनडीपीएस …

अमृत विचार, बहराइच। बलहा विकास खंड के ग्राम प्रधान एनडीपीएस में जेल में निरुद्ध हैं। जिसके चलते गांव में विकास के लिए सचिव का चयन बुधवार को गांव के 12 सदस्यों ने किया। जबकि तीन ने बहिष्कार किया।

बलहा विकास खंड के ग्राम पतरहिया के ग्राम प्रधान अजय वर्मा इस समय जिला कारागार में एनडीपीएस एक्ट में निरुद्ध चल रहे हैं। जिससे गांव का वित्तीय अधिकारी सीज चल रहा था। विकास कार्य भी ठप है। इसको देखते हुए ग्राम पंचायत सदस्यों ने बुधवार को वित्तीय पावर के लिए सचिव का चुनाव किया।

खंड विकास अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि ब्लॉक में बुधवार को 12 सदस्यों ने अजय कुमार वर्मा को सचिव चुना है। जबकि तीन सदस्यों ने चुनाव का बहिष्कार किया। बीडीओ ने बताया कि अब अजय कुमार वर्मा को वित्तीय पावर मिल गया है। उनके हस्ताक्षर से गांव में विकास कार्य होंगे।

जीत का जश्न भी मना सके थे प्रधान

बलहा विकास खंड के ग्राम पतरहिया ने डेढ़ वर्ष पूर्व हुए पंचायत चुनाव में अपने प्रतिद्वंदी को पराजित कर दिया था। लेकिन पुलिस ने एनडीपीएस में 27 फरवरी 2021 में उन्हें जेल भेज दिया था। जिससे मतगणना के बाद से वह जेल में बंद हैं। विकास कार्य भी प्रभावित चल रहा था।

पढ़ें-रायबरेली: ग्राम प्रधान के घर पर हुई बमबारी, हमले में लगी आग, नहीं हुई जनहानि

संबंधित समाचार