बागेश्वर: नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े सात लाख ठगने वाला आरोपी गिरफ्तार, नौ महीने से चल रहा था फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बागेश्वर, अमृत विचार। पुलिस ने नौकरी लगवाने के नाम पर रुपये ठगने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी नौ महीने से फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पीड़ित राजेंद्र सिंह पुत्र मेहरबान सिंह ने नौकरी दिलाने के एवज …

बागेश्वर, अमृत विचार। पुलिस ने नौकरी लगवाने के नाम पर रुपये ठगने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी नौ महीने से फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

पीड़ित राजेंद्र सिंह पुत्र मेहरबान सिंह ने नौकरी दिलाने के एवज में कविंद्र सामंत (26) पर सात लाख 50 हजार रुपये की ठगी का आरोप लगाया था। जिसके बाद कविंद्र सामंत के विरुद्ध कोतवाली में मामला पंजीकृत था। लेकिन वह नौ महीने से फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी के पिथौरागढ़ के डीडीहाट निवास और हाल बूडा, किशनी, खटीमा में दबिश दी गई। बीते नौ जून को अदालत से गैर जमानती वारंट जारी हुआ। आरोपी कविंद सामंत पुत्र चंद्र सिंह सामंत, निवासी कापड़ीगांव, डीडीहाट को स्थानीय होटल से गिरफ्तार किया।

संबंधित समाचार