पीलीभीत: अधिवक्ताओं ने एक्सईएन और एसडीओ को घेरा, धूप में बैठाने की पकड़ी जिद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत/पूरनपुर, अमृत विचार। नगर में लगातार बिजली व्यवस्था से लोगों का बुरा हाल है। जहां एक ओर गर्मी लोगों को परेशान कर रही है वहीं बिजली भी रुला रही है। बिजली व्यवस्था दुरुस्त न कराए जाने से खफा अधिवक्ताओं ने एसडीएम से वार्ता की। उसके बाद बिजली विभाग के एक्सईएन और एसडीओ का घेराव किया। …

पीलीभीत/पूरनपुर, अमृत विचार। नगर में लगातार बिजली व्यवस्था से लोगों का बुरा हाल है। जहां एक ओर गर्मी लोगों को परेशान कर रही है वहीं बिजली भी रुला रही है। बिजली व्यवस्था दुरुस्त न कराए जाने से खफा अधिवक्ताओं ने एसडीएम से वार्ता की। उसके बाद बिजली विभाग के एक्सईएन और एसडीओ का घेराव किया। काफी देर तक तहसील में हंगामा चलता रहा। अधिवक्ता एक्सईएन और एसडीओ को धूप में बैठाने की बात पर अड़े रहे। एसडीएम ने पुलिस को बुलाया तब जाकर अधिवक्ता शांत हुए।

नगर में लड़खड़ाई बिजली व्यवस्था से लोगों का जीना मुहाल है। कई बार इसको लेकर उच्च अधिकारियों से शिकायत भी की गई। उसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया हुआ। बुधवार को तहसील परिसर में प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन ने पहुंचकर पूरनपुर एसडीएम राकेश गुप्ता से समस्या के समाधान कराने की मांग की।

जिस पर उपजिलाधिकारी ने पूरनपुर विद्युत विभाग एक्सईएन अरविंद कुमार व एसडीओ प्रवीन कनौजिया को अपने कार्यालय बुलाकर समस्या का समाधान कराने की बात कही। इस पर नाराज प्रगतिशील अधिवक्ता संघ ने विरोध प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की उसके बाद एसडीओ और एक्सईएन का घेराव कर जमकर खरी खोटी सुनाईं। बिजली व्यवस्था से नाराज अधिवक्ताओं ने बिजली अधिकारियों को दो घंटे धूप में खड़े करने की जिद पकड़ ली।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: चूका स्पॉट में सुल्तान टाइगर ने भालू को उतारा मौत के घाट

 

संबंधित समाचार