काशीपुर: तीन माह के मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। बच्चे को दूध पिलाने की बात कहने पर हुए विवाद के बाद पत्नी बच्चों को लेकर मायके चली गई। जहां तीन माह के मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मासूम के पिता ने पत्नी व उसके परिजनों पर गला दबाकर हत्या करने की आशंका जताई है। मोहल्ला महेशपुरा निवासी एक …

काशीपुर, अमृत विचार। बच्चे को दूध पिलाने की बात कहने पर हुए विवाद के बाद पत्नी बच्चों को लेकर मायके चली गई। जहां तीन माह के मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मासूम के पिता ने पत्नी व उसके परिजनों पर गला दबाकर हत्या करने की आशंका जताई है।

मोहल्ला महेशपुरा निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसकी शादी 17 मार्च 2019 को मोहल्ला बांसफोड़ान निवासी युवती से हुई थी। उसके दो वर्ष और तीन माह के दो पुत्र हैं। 24 मई 2022 को बेटे को दूध पिलाने के लिये कहने पर पत्नी उससे लड़ने लगी और बेटे को बेड से नीचे फेंक दिया और फोन कर अपने घर वालों को बुला लिया।

जिस पर पत्नी के भाई और सास घर आये और परिजनों के साथ मारपीट करने लगे। आरोपी पत्नी और दोनों बच्चों को साथ ले गये। जिसकी शिकायत बांसफोड़ान चौकी में की गई। जिसकी काउंसलिंग भी महिला हेल्पलाइन में भी चल रही है। बुधवार को फोन पर सूचना मिली कि उसके छोटे बेटे बिलाल की मौत हो गई है। पूछने पर वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे रहे हैं।

आरोपियों ने उसे व उसके परिवार को बच्चा भी देखने नहीं दिया। शक जताया कि आरोपियों ने उसका गला या अन्य कुछ गलत किया जो उसके बेटे की मौत का कारण बना। पीड़ित ने बड़े बेटे के साथ भी अनहोनी की आशंका जताते हुए उसे वापस दिलाने की गुहार लगाई।

 

संबंधित समाचार