बरेली: सरकारी ठेकों से बिक रही थी गैंगेस्टर की बनाई मिश्रित शराब
अमृत विचार, बरेली। गैंगस्टर अपने साथियों के साथ मिलकर मिश्रित नकली शराब बनाकर लंबे समय से बेच रहा था। वह पहले भी नकली शराब बनाने के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस को आरोपी के पास से देसी और अंग्रेजी शराब बनाकर सरकारी दुकानों पर सप्लाई कर रहा था। पुलिस ने गैंगस्टर और उसके …
अमृत विचार, बरेली। गैंगस्टर अपने साथियों के साथ मिलकर मिश्रित नकली शराब बनाकर लंबे समय से बेच रहा था। वह पहले भी नकली शराब बनाने के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस को आरोपी के पास से देसी और अंग्रेजी शराब बनाकर सरकारी दुकानों पर सप्लाई कर रहा था। पुलिस ने गैंगस्टर और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। शराब को खरीदकर सरकारी दुकानों से बिकवाने वाला तस्कर फरार चल रहा है। जल्द ही पुलिस उसे भी गिरफ्तार करने की बात कह रही है।
बुधवार को बारादरी पुलिस ने चेकिंग के दौरान सुरेश शर्मा नगर चौराहे के पास से एक इको कार को पकड़ लिया। उसमें देसी और अंग्रेजी शराब रखकर ले जाई जा रही थी। पुलिस ने पूछताछ की तो सीबीगंज के हुसैनपुर निवासी धर्मेंद्र और शांति बिहार के रहने वाले देव मिश्रा घबराने लगे। पुलिस ने जांच की तो कार में 133 क्वार्टर अपमिश्रित शराब सोल्जर ब्रांच और रायल स्टेज के थे। दाे कैन में लगभग 70 लीटर अपमिश्रित शराब थी। साथ ही 01 खाली क्वार्टर प्लास्टिक और कांच के थे।
शराब में मिलाने वाला लगभग आधा लीटर रंग था। क्वार्टर को पैक करने के बाद लगाए जाने वाले 574 ढक्कन और 324 एक्सरसाइज विभाग के बार कोड भी बरामद हुए। पुलिस ने पूछताछ की तो आरोपी ने बताया कि वह लंबे समय से इस तरह से शराब बनाकर बाजार में सप्लाई कर रहे हैं। वह प्रेमनगर जनकपुरी निवासी रजनीश से सामान लेकर उसे ही इसकी सप्लाई करते थे। इसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया।
जगदीश के रिश्तेदार की सरकारी दुकान
पूछताछ में आरोपी तस्करों ने बताया कि रजनीश के रिश्तेदार की दुकान बहेड़ी में है, जहां पर देसी शराब का ठेका चलता है। शराब को बिकवाने और पुलिस सेटिंग का सारा प्रबंध रजनीश करता है। वह देसी और अंग्रेजी शराब शहर और देहात की दुकानों से भिजवाया करता था।
कई और लोगों की मिली जानकारी
पुलिस ने जब आरोपियों से पूछताछ की तो उन्हें कई और लोगों की भी जानकारी मिली है जो इस तरह से अप मिश्रित शराब बनाकर बाजार में और घरों से बेच रहे हैं। पुलिस जल्द ही इस मामले में अन्य लोगों की गिरफ्तारी भी कर सकती है।
गैंगस्टर है धर्मेंद्र, दर्ज हैं मामले
जांच में पता चला है कि धर्मेंद्र जोकि सीबीगंज के हुसैनपुर का रहने वाला है, लंबे समय से यह काम करता हुआ आ रहा है। पुलिस ने उसकी गैंगस्टर भी खोल रखी है। वह इससे पहले भी जेल जा चुका है, लेकिन जेल से आने के बाद वह फिर से शराब बेचने का ही काम करने लगता है।
रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी-
पुलिस ने दो लोगों को मिश्रित शराब के साथ गिरफ्तार किया है। एक अन्य तस्कर की तलाश की जा रही है। वही इनसे शराब लेकर दुकानों से बिकवाया करता था। इनके पास से नकली बार कोड के साथ ढक्कन और क्वाटर भी मिले हैं।
ये भी पढ़ें- बरेली: ऑटो स्टैंड की मांग को लेकर चालकों ने मंडलायुक्त को दिया ज्ञापन
