B Praak के न्यू बॉर्न बेबी ने तोड़ा दम, सिंगर ने पोस्ट शेयर कर बयां किया दर्द
मुंबई। सिंगर और म्यूजिक कंपोजर बी प्राक के बच्चे का जन्म के कुछ घंटों के बाद ही निधन हो गया। इसकी जानकारी देते हुए सिंगर ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। बी प्राक और उनकी पत्नी मीरा अपने दूसरे बच्चे को लेकर काफी एक्साइटेड थे। आपको बता दें कि मीरा ने …
मुंबई। सिंगर और म्यूजिक कंपोजर बी प्राक के बच्चे का जन्म के कुछ घंटों के बाद ही निधन हो गया। इसकी जानकारी देते हुए सिंगर ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। बी प्राक और उनकी पत्नी मीरा अपने दूसरे बच्चे को लेकर काफी एक्साइटेड थे। आपको बता दें कि मीरा ने बुधवार को दूसरे बच्चे को जन्म दिया था लेकिन जन्म के कुछ घंटो बाद ही बच्चे ने दम तोड़ दिया।
बी प्राक ने पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि मुझे काफी दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि हमारे बच्चे का जन्म होते ही निधन हो गया है। इस समय हम पैरेंट्स के रूप में सबसे बुरे समय से गुजर रहे हैं। यह बहुत पीड़ादायक है। हम सभी डॉक्टर्स और स्टाफ का उनकी मेहनत और एफर्ट्स के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं। हम अंदर से टूट गए हैं, आप सभी से रिक्वेस्ट करते हैं कि हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखें।
