देहरादून: राजभवन घेरने को सड़क पर निकले कांग्रेस कार्यकर्ता, “सरकार जब-जब डरती है, ईडी को आगे करती है” लगाए नारे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। नेशनल हेराल्ड केस में प्रवर्तन निदेशालय की ओर से कांग्रेस नेता राहुल गांधी से लगातार हो रही पूछताछ पर कांग्रेसियों ने नाराजगी जताई है। कांग्रेस के नेता प्रवर्तन निदेशालय की इस कार्रवाई के खिलाफ देशभर में आंदोलन कर रहे हैं। वहीं, गुरुवार सुबह उत्तराखंड में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के …

देहरादून, अमृत विचार। नेशनल हेराल्ड केस में प्रवर्तन निदेशालय की ओर से कांग्रेस नेता राहुल गांधी से लगातार हो रही पूछताछ पर कांग्रेसियों ने नाराजगी जताई है। कांग्रेस के नेता प्रवर्तन निदेशालय की इस कार्रवाई के खिलाफ देशभर में आंदोलन कर रहे हैं। वहीं, गुरुवार सुबह उत्तराखंड में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ता राजभवन का घेराव करने सड़क पर निकल पड़े। इस दौरान सरकार जब-जब डरती है ईडी को आगे करती है, लोकतंत्र की हत्या बंद करो… जैसे नारे लगाए। हाथों में सरकार विरोधी स्लोगन लिखे पोस्टर बैनर लेकर सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय जांच के नाम पर लगातार राहुल गांधी को प्रताड़ित किया जा रहा है। जब कांग्रेस के नेता दिल्ली में इसका विरोध कर रहे हैं तो उनके साथ अत्याचार किया है। इसके साथ ही एआईसीसी दिल्ली को सील किया गया है, जिसके विरोध में आज राजभवन का घेराव कर विरोध दर्ज किया जाएगा।वहीं, 17 जून को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस विरोध प्रदर्शन करेगी। बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय बीते तीन दिनों से राहुल गांधी से जो पूछताछ कर रही है, उसको लेकर देशभर में कांग्रेस नेता प्रदर्शन कर रहे हैं।

संबंधित समाचार