रायबरेली: बाइक सवार होमगार्ड की लकड़ी लदे ट्रैक्टर से हुई टक्कर, मौत, पीआरडी जवान घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। बाइक सवार होमगार्ड और पीआरडी जवान रात में ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गए, जिससे होमगार्ड की मौके पर मौत हो गई है। जबकि उसका साथी पीआरडी जवान गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना बुधवार रात की है। गुरुबक्सगंज थाना में तैनात होमगार्ड रामनरेश सिंह (57 साल) बेटा सहदेव सिंह निवासी पहाड़पुर खेड़ा अपने …

रायबरेली। बाइक सवार होमगार्ड और पीआरडी जवान रात में ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गए, जिससे होमगार्ड की मौके पर मौत हो गई है। जबकि उसका साथी पीआरडी जवान गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना बुधवार रात की है।

गुरुबक्सगंज थाना में तैनात होमगार्ड रामनरेश सिंह (57 साल) बेटा सहदेव सिंह निवासी पहाड़पुर खेड़ा अपने साथी पीआरडी जवान रामफेर निवासी देदौर के साथ बाइक से जा रहे थे। रास्ते में क्षेत्र के मलिकमऊ चौबारा के पास सड़क के किनारे एक ट्रैक्टर ट्राली पलटी थी। बाइक सवार पलटी ट्रैक्टर ट्राली को देख नहीं पाए और उसमे टकरा गए।

टक्कर के बाद दोनो होमगार्ड सड़क पर गिर गए। जिससे रामनरेश सिंह के सिर पर गहरी चोट लगी और उनकी मौके पर मौत हो गई है। जबकि रामफेर गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसको गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल ने भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लिया है।

पढ़ें-उन्नाव : सदिंग्ध परिस्थितियों में शख्स की मौत, पुलिस जांच में जुटी

संबंधित समाचार