हल्द्वानी: राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ पर भड़के कांग्रेसी, मोदी सरकार का पुतला फूंका
हल्द्वानी, अमृत विचार। नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय के पूछताछ के बाद से कांग्रेस कार्यकर्ता नाराज हैं। आज हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में यूथ कांग्रेस महानगर अध्यक्ष हेमंत साहू की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार का पूतला फूंका। इस दौरान मोदी सरकार होश में आओ, ईडी के नाम …
हल्द्वानी, अमृत विचार। नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय के पूछताछ के बाद से कांग्रेस कार्यकर्ता नाराज हैं। आज हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में यूथ कांग्रेस महानगर अध्यक्ष हेमंत साहू की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार का पूतला फूंका। इस दौरान मोदी सरकार होश में आओ, ईडी के नाम पर धमकाना बंद करो… जैसे नारे लगाए।
वक्ताओं ने कहा कि जिस तरह से केंद्र सरकार द्वारा सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग किया जारा वह दुर्भाग्यपूर्ण है। एक तरफ कांग्रेस मुख्यालय में किसी को जाने नही दिया जा रहा है और एक छावनी में तब्दील किया हुआ है वहीं लोकसभा सांसद हो या राजयसभा सांसद और दो-दो मुख्यमंत्रियों की गिरफ्तारी करना इस बात को प्रदर्शित करता है कि जन भावनाओं का दमन किया जा रहा है जो कि लोकतंत्र के लिए अच्छा संदेश नही है।
इस मौके पर प्रदेश महासचिव हृदयेश कुमार, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विशाल भोजक, संदीप भैसोड़ा, पंकज कशयप, सचिन राठौर, नाजिम अंसारी, शानू अल्वी, शैलेन्द्र दानू, अक्षत पाठक, रक्षित बिष्ट, सुजल सचिन, पंकज अधिकारी, सौरव कुमार, मनीष आर्य, नीरज कोहली, निखिल कुमार, सचिन राठौर, वरुण गौर, आनंद आर्य आदि थे।
बताते चलें कि सोमवार से लेकर बुधवार तक राहुल से करीब 27 घंटे की पूछताछ की गई। पिछले 3 दिनों से कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली समेत कई राज्यों में राहुल से की जा रही पूछताछ के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिल्ली पुलिस पर पार्टी मुख्यालय में जमकर घुसने और नेताओं के साथ धक्कामुक्की करने और मारपीट करने का आरोप लगाया। पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस गुरुवार को सभी राज्यों में राज्यपाल और उपराज्यपालों के आवासों का घेराव करने जा रही है।
