बाराबंकी: धारदार हथियार से युवक की हुई बेरहमी से हत्या, ग्रामीणों में मचा हड़कंप
अमृत विचार, बाराबंकी। थाना बड्डूपुर क्षेत्र अंतर्गत लखनऊ महमूदाबाद से डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर प्रेम पुर गांव को गई चकरोड पर बुधवार की देर रात एक युवक की तेज धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। भोर में शव देखकर ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर स्थानीय पुलिस समेत अपर …
अमृत विचार, बाराबंकी। थाना बड्डूपुर क्षेत्र अंतर्गत लखनऊ महमूदाबाद से डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर प्रेम पुर गांव को गई चकरोड पर बुधवार की देर रात एक युवक की तेज धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। भोर में शव देखकर ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई।
सूचना पर स्थानीय पुलिस समेत अपर पुलिस अधीक्षक पूर्णेन्दु सिंह ने डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का जायजा लिया। युवक की बाइक घटनास्थल से 400 मीटर पहले झाड़ियों में पाई गई लेकिन युवक का मोबाइल घटनास्थल से गायब था।थाना महमूदाबाद अंतर्गत चिट्ठी मजरे फतेखेरवा, खिंझना गांव निवासी जय करण रावत बेटा उत्तम रावत 40 साल अपने छोटे भाई विशाल जो कि लखनऊ में काम करता है।
उसे बुधवार की देर शाम 8:00 बजे स्थानीय बड्डूपुर चौराहे पर बस पर बैठाने गया था। छोटा भाई बस से देर रात 9:00 लखनऊ पहुंच गया। लखनऊ पहुंचने पर विशाल में बड़े भाई जय करन को कई बार फोन लगाया। लेकिन जयकरन का मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा था। इस पर विशाल को शक हुआ और उसने घर पर परिजनों को फोन कर जयकरन के पहुंचने के बारे में पूछा।
परिजनों ने बताया कि वह तुम को छोड़ने गया था तब से घर वापस नहीं आया। इस पर विशाल ने कहा कि भैया तो मुझको छोड़ कर 1 घंटे पहले ही निकल गया था। विशाल की यह बात सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। आनन-फानन में परिजन घंटो तक खोजबीन करते रहे। काफी देर चली तलाश के बाद जब किशोर का कोई पता नहीं चला। तो परिजनों ने देर रात 10:00 बजे थाना महमूदाबाद में किशोर के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
जिसको आज भोर में ग्रामीणों ने घर से 12 किलोमीटर दूर बाराबंकी जिले के थाना बड्डूपुर लखनऊ-महमूदाबाद मार्ग से प्रेमपुर झरसवां गांव जाने वाले चकरोड पर तकरीबन डेढ़ सौ मीटर दूर खून से लथपथ देखा। इसकी सूचना ग्रामीणों ने स्थानीय थाना बड्डूपुर को दे दी। घंटों चली खोजबीन के बाद थाना बड्डूपुर पुलिस ने मृतक की पहचान जयकरण पुत्र उत्तम निवासी ग्राम चिट्ठी मजरे फतेह करवा थाना महमूदाबाद जिला सीतापुर के रूप में हुई। पहचान के बाद पुलिस ने मामले की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी।
पढ़ें-कानपुर: धारदार हथियार से युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
