बाराबंकी: ट्रक ने कंटेनर को मारी टक्कर, चालक की हुई दर्दनाक मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बाराबंकी। थाना क्षेत्र सफदरगंज अंतर्गत दादरा गांव के पास सड़क किनारे खड़ी ईंटा ढोने वाली गाड़ी को पीछे से एक अनियंत्रित कंटेनर ने ठोकर मार दी। जिसमें ट्रक ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में ग्रामीण जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान किशोर की दर्दनाक …

अमृत विचार, बाराबंकी। थाना क्षेत्र सफदरगंज अंतर्गत दादरा गांव के पास सड़क किनारे खड़ी ईंटा ढोने वाली गाड़ी को पीछे से एक अनियंत्रित कंटेनर ने ठोकर मार दी। जिसमें ट्रक ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में ग्रामीण जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान किशोर की दर्दनाक मौत हो गई।

थाना रामसनेहीघाट के खेवराजपुर गांव निवासी रमेश कुमार बेटा सीताराम कुमार गांव के रमेश चंद्र यादव की पुराने मॉडल की एलपी ट्रक से ईट ढूलाई का काम करते था। आज भोर में 5:30 बजे लखनऊ से माल छोड़कर वापस आते समय लखनऊ फैजाबाद हाईवे के दादरा गांव के पास गाड़ी का एक्सल टूट गया। इस पर रमेश गाड़ी साइड में लगा कर उसे सही करने लगा।

इसी बीच पीछे से आ रहा यूपी 78 नंबर का कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी गाड़ी में घुस गया। जिसमें रमेश बुरी तरह से घायल हो गया। आनन-फानन में ग्रामीण रमेश को लेकर जिला अस्पताल आए जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। कंटेनर ड्राइवर मौके से फरार है।

पढ़ें-बाराबंकी: धारदार हथियार से युवक की हुई बेरहमी से हत्या, ग्रामीणों में मचा हड़कंप

संबंधित समाचार