बाजपुर: नई भर्ती प्रक्रिया के विरोध में युवा सड़कों पर उतरे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाजपुर, अमृत विचार। केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में सड़कों पर उतरे सेना भर्ती की तैयारियों में जुटे युवाओं ने भगत सिंह चौक पर जोरदार प्रदर्शन कर नारेबाजी की। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवाओं को बिना अनुमति सार्वजनिक स्थान पर विरोध प्रदर्शन नहीं करने की बात कहते हुए एक …

बाजपुर, अमृत विचार। केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में सड़कों पर उतरे सेना भर्ती की तैयारियों में जुटे युवाओं ने भगत सिंह चौक पर जोरदार प्रदर्शन कर नारेबाजी की। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवाओं को बिना अनुमति सार्वजनिक स्थान पर विरोध प्रदर्शन नहीं करने की बात कहते हुए एक युवक को कोतवाली ले गई। जिसे कुछ देर बाद कड़ी हिदायत देकर छोड़ दिया गया। वहीं युवाओं ने पुरानी सेना भर्ती प्रक्रिया फिर से लागू करने समेत तीन सूत्रीय मांगपत्र तहसीलदार के माध्यम से राष्ट्रपति को प्रेषित किया है।

गुरुवार को युवा अग्निपथ योजना के तहत नई सेना भर्ती प्रक्रिया के विरोध में तख्तियां लेकर भगत सिंह चौक पर जा धमके। यहां जोरदार प्रदर्शन कर नारेबाजी शुरू कर दी। उनका कहना था कि भारत सरकार द्वारा लागू की गई सेना भर्ती प्रक्रिया पूर्ण रूप से युवाओं के खिलाफ है।

युवाओं ने पुरानी भर्ती प्रक्रिया फिर से लागू करने, पिछली भर्ती की लिखित परीक्ष तुरंत करवाने, उम्र में तीन साल की छूट देने आदि मांग की। युवाओं ने मांगों से संबंधित राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीदार यूसुफ अली को सौंपा है। वहीं बिना अनुमति सार्वजनिक स्थल पर विरोध-प्रदर्शन की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस भी तत्काल हरकत में आ गई जिसके चलते मय फोर्स के मौके पर पहुंचे कस्बा प्रभारी एसआई भगवान गिरी गोस्वामी ने नारेबाजी कर रहे युवाओं को समझा-बुझाकर शांत किया।

इस दौरान पुलिस से उलझने का प्रयास कर रहे एक युवक को गाड़ी में बैठा कर पुलिस अपने साथ कोतवाली ले गई जिसे कुछ देर बाद कड़ी हिदायत देकर छोड़ दिया गया है। इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय हिंदु परिषद के विभागाध्यक्ष भगवंत म्यान, यूथ कांग्रेस नगराध्यक्ष अदित्य चानना, सचिन, विनोध, अर्जुन, कृष्ण पाल, अदित्य, अनिकेत, दीपक, अमित, चंदन, सत्यम, शिवम, सुमित, सूरज, गप्पी, बलवीर, नितिन राणा, अजय, अभिषेक बत्रा, राजू, विनीत, मोंटी सागर, विशाल, आरिफ आदि मौजूद थे।

संबंधित समाचार