कर्नाटक: राजभवन घेराव के दाैरान कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता गिरफ्तार
बेंगलुरु। नेशनल हेराल्ड अखबार के विषय में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का इस्तेमाल कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी को कथित तौर पर परेशान करने के आरोप में गुरुवार को राजभवन का घेराव करने जा रहे कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शहर में क्वीन्स …
बेंगलुरु। नेशनल हेराल्ड अखबार के विषय में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का इस्तेमाल कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी को कथित तौर पर परेशान करने के आरोप में गुरुवार को राजभवन का घेराव करने जा रहे कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शहर में क्वीन्स रोड पर केपीसीसी कार्यालय से राजभवन का घेराव करने जा रहे थे। भाजपा के खिलाफ नारेबाजी व पादयात्रा कर रहे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को इंडियन एक्सप्रेस के पास पुलिस ने रोक दिया। विधानसभा में विपक्ष के नेता सिद्धारमैया ने पुलिस कार्रवाई का विरोध करना शुरू कर दिया।
पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए श्री सिद्धारमैया, कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार, विधान परिषद के विपक्ष के नेता बी.के. हरिप्रसाद समेत कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया। सैकड़ों अन्य प्रदर्शनकारियों को भी हिरासत में लिया गया है।
ये भी पढ़ें- आईपीएस अधिकारी रूपा मौदगिल के खिलाफ मानहानि का मुकदमा खारिज
