गोंडा : पंखा साफ करते समय छात्र को लगा करंट, मौत
गोंडा । पंखा ठीक करते समय छात्र की करेंट लगने से मौत हो गई | इससे परिवार में कोहराम मच गया | करंट लगने की यह एक सप्ताह में दूसरी घटना है| इसके पूर्व चंदन गुप्ता की भी करेंट लगने से मौत हुई थी। इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है| थाना तरबगंज क्षेत्र …
गोंडा । पंखा ठीक करते समय छात्र की करेंट लगने से मौत हो गई | इससे परिवार में कोहराम मच गया | करंट लगने की यह एक सप्ताह में दूसरी घटना है| इसके पूर्व चंदन गुप्ता की भी करेंट लगने से मौत हुई थी। इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है|
थाना तरबगंज क्षेत्र के बेलसर निवासी नुमान खान (18) पुत्र रफी उल्लाह पंखा ठीक कर रहा था। गुरवार को हल्की बारिश होने के कारण पंखे में नमी आ गई थी | इस कारण पंखे में करेंट उतर आया था। पंखा छूते हीं नुमान खान की मौत हो गई। नुमान खान महाराजा देवी बख़्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर के व्यवसायिक वर्ग में कक्षा 12 का छात्र था।
यह भी पढ़ें : अमरोहा : करंट की चपेट में आने से लाइनमैन की मौत, मचा कोहराम
