हल्द्वानी: भाभी ने परिजनों संग देवर पर किया जानलेवा हमला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। देवर ने भाभी पर मायके वालों के साथ मिलकर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। हमले में देवर के गर्दन पर चाबी घोंपने का आरोप भी है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंपकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। रेशमबाड़ी निवासी फरमान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके भाई की शादी …

रुद्रपुर, अमृत विचार। देवर ने भाभी पर मायके वालों के साथ मिलकर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। हमले में देवर के गर्दन पर चाबी घोंपने का आरोप भी है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंपकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

रेशमबाड़ी निवासी फरमान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके भाई की शादी भूतबंगला निवासी शमा के साथ हुई। आरोप है कि उसकी भाभी ने उसके भाई से दूसरी शादी की है और पहली शादी के बारे में किसी को न बताकर गुमराह किया है। जिस पर उसने अपनी भाभी से झूठ बोलने के बारे में पूछा तो वह आग बाबूला हो गई और पीड़ित को जान से मारने की धमकी देने लगी।

सात जून को उसकी भाभी ने अपने भतीते इकराम, इमरान और भाई शेर अली को बुलाया और पीड़ित के ऊपर लोहे की जंजीर से हमला कर दिया। इस दौरान उन्होंने उसकी गर्दन पर तीन इंच तक चाबी भी घोंप दी, जिससे वह लहूलुहान हो गया। इस बीच उसकी मां ने उसे बचाने की कोशिश की तो उन्होंने उसकी मां के साथ भी मारपीट की। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि मामले में तहरीर अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार