हरदोई: बुजुर्गों की याद में लगेंगे पौधे, मुक्तिधाम में बनेगी संकल्प स्मृति वाटिका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। शहर की साण्डी रोड पर मुक्तिधाम (अंत्येष्टि स्थल) में संकल्प-1000 और नगर पालिका परिषद मिल कर वहां बुज़ुर्गो की याद में पौधे लगाएंगे। वहां खाली पड़ी ज़मीन पर पौधारोपण कर हरियाली फैलाई जाएगी। बड़े पैमाने पर मानसून आते ही शहर को हरा-भरा करने की मुहिम शुरू की जाएगी। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष सुखसागर …

हरदोई। शहर की साण्डी रोड पर मुक्तिधाम (अंत्येष्टि स्थल) में संकल्प-1000 और नगर पालिका परिषद मिल कर वहां बुज़ुर्गो की याद में पौधे लगाएंगे। वहां खाली पड़ी ज़मीन पर पौधारोपण कर हरियाली फैलाई जाएगी। बड़े पैमाने पर मानसून आते ही शहर को हरा-भरा करने की मुहिम शुरू की जाएगी।

नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर ने बताया है कि मानसून के आते ही शहर को हरा-भरा करने की मुहिम शुरू की जाएगी। उसी कड़ी में 26 जून को साण्डी रोड पर मुक्तिधाम में संकल्प स्मृति वाटिका बनाई जा रही है। साथ ही मुक्तिधाम की जीर्णोद्धार का काम भी ज़ोरों पर चल रहा है। संकल्प-1000 के श्यामजी गुप्ता ने बताया कि बुज़ुर्गो की याद में संकल्प स्मृति वाटिका बनाई जा रही है।

ताकि अपने बुज़ुर्गो की यादों को ज़ेहन में ताज़ा रखा जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि अपने बुज़ुर्गो की याद में घर के आस-पास एक पौधा ज़रूर लगाएं ताकि उनके बताए हुए रास्ते पर चलते रहने की सीख मिलती रहे। साथ ही इस बात का एहसास होता रहेगा कि उनके बीच से जुदा हुआ उनका कोई अपना सामने आ कर नेक रास्ते पर चलने की नसीहत दे रहा है।

श्री गुप्ता ने आगे बताया कि पौधे अनमोल है,हर किसी को कम से कम दो पौधे ज़रूर लगाने चाहिए। इस दौरान ईओ रविशंकर शुक्ल, पंकज अवस्थी, अमित शुक्ला, सभासद अमित त्रिवेदी रानू, आदेश सिंह, अभिषेक मिश्र हनी, विपिन सिंह गौर के अलावा नगर पालिका परिषद कर्मी मौजूद थे।

पढ़ें-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया सरदार पटेल की मूर्ति का अनावरण

संबंधित समाचार