लखीमपुर-खीरी: निकाह का झांसा देकर महिला से बनाए शारीरिक संबंध, गर्भवती होने पर मुकरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। निकाह का झांसा देकर एक युवक ने पहले बेवा से शारीरिक संबंध बनाये। इस दौरान अश्लील वीडियो भी बनाई। महिला जब गर्भवती हुई तो आरोपी निकाह करने से मुकर गया। अब वह मामले की कही शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर …

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। निकाह का झांसा देकर एक युवक ने पहले बेवा से शारीरिक संबंध बनाये। इस दौरान अश्लील वीडियो भी बनाई। महिला जब गर्भवती हुई तो आरोपी निकाह करने से मुकर गया। अब वह मामले की कही शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

थाना खीरी क्षेत्र की एक 27 वर्षीय महिला ने सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके दो बच्चे हैं। दो वर्ष पहले बीमारी से पति की मौत हो चुकी है। कोतवाली सदर की महेवागंज के गांव हाजीपुरवा निवासी एक युवक का उसके मामा के घर आना जाना था। इससे उसकी जान पहचान कथित युवक से हो गई और युवक उससे बातचीत करने लगा। उसने एक दिन उसे अपने गांव बुलाया और निकाह करने का झांसा देकर जबरन शारीरिक सम्बन्ध स्थापित कर लिये।

उसकी आरोपी ने अश्लील वीडियो भी बनाई। कुछ दिन बाद वह धमकी देने लगा कि कहीं शिकायत की तो वीडियो वायरल करके तुम्हे बरबाद कर देंगे। इससे वह डर गई। आरोपी ने मेला मैदान लखीमपुर स्थित गुलजार नगर में किराए पर एक कमरा लिया और उसे व उसके बच्चों के साथ रहने लगा। आये दिन वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाता रहा। इसी बीच वह गर्भवती हो गई।

जिसकी जानकारी मई 2022 में हुई। तब उसने आरोपी से निकाह करने को कहा। दबाव बनाए जाने पर आरोपी व उसका भाई आठ जून 2022 को कमरे पर आया और गालियां देकर गर्भ गिराने की धमकी देने लगे। जब उसने गर्भ गिराने से इनकार किया तो दोनों ने मिलकर उसे जबरन दवा खिला दी, जिससे गर्भ गिर गया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। महिला का आरोप है कि दोनों आरोपी हत्या करने की धमकी दे रहे हैं । पीड़ित महिला ने दोनों भाइयों के खिलाफ सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

महिला की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगीचंद्रशेखर सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर।

इसे भी पढ़ें-लखीमपुर-खीरी: प्रधान पति ने अभद्रता कर पंचायत अधिकारी को दी जान से मारने की धमकी, रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार