उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए विधायक की सीट छोड़ने वाले कैलाश गहतोड़ी को मिला तोहफा
हल्द्वानी, अमृत विचार। चम्पावत उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए विधायक की सीट छोड़ने वाले विधायक पुष्कर सिंह धामी को तोहफा मिला है। कैलाश गहतोड़ी को राज्य सरकार ने वन विकास निगम के चेयरमैन की जिम्मेदारी दी है। इस बावत शासन की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। बताते चलें कि कैलाश …
हल्द्वानी, अमृत विचार। चम्पावत उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए विधायक की सीट छोड़ने वाले विधायक पुष्कर सिंह धामी को तोहफा मिला है। कैलाश गहतोड़ी को राज्य सरकार ने वन विकास निगम के चेयरमैन की जिम्मेदारी दी है। इस बावत शासन की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।

बताते चलें कि कैलाश गहतोड़ी ने उपचुनाव के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जिताने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। न केवल अपनी विधायकी से इस्तीफा दिया साथ ही पूरे चुनाव प्रचार के दौरान वह पुष्कर सिंह धामी के साथ-साथ ही रहे। ऐसे में उन्हें सरकार की ओर से बड़ा तोहफा मिलने की उम्मीद पहले से ही जताई जा रही थी।

