सेना जैसे संवेदनशील संस्थान में संविदा भर्ती करना अविवेकपूर्ण फैसला- सीएम गहलोत
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केन्द्र की मोदी सरकार के अग्निपथ योजना के निर्णय को अविवेकपूर्ण फैसला करार देते हुए कहा है कि पूरे देश में जिस तरह युवा आक्रोशित होकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, उसके मद्देनजर केन्द्र सरकार को इसे अविलंब वापस लेना चाहिए। गहलोत ने सोशल मीडिया के माध्यम से …
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केन्द्र की मोदी सरकार के अग्निपथ योजना के निर्णय को अविवेकपूर्ण फैसला करार देते हुए कहा है कि पूरे देश में जिस तरह युवा आक्रोशित होकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, उसके मद्देनजर केन्द्र सरकार को इसे अविलंब वापस लेना चाहिए। गहलोत ने सोशल मीडिया के माध्यम से आज रात यह बात कही। उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना युवाओं के भविष्य एवं देश की सुरक्षा से खिलवाड़ है।
उन्होंने कहा कि राजस्थान के हजारों युवा देश सेवा के लिए सेना में भर्ती होते हैं। अग्निपथ योजना से राजस्थान समेत भारत के लाखों युवाओं में रोष एवं नाराजगी है। पूरे देश में जिस तरह युवा आक्रोशित होकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं उसे देखते हुए इस योजना को केन्द्र सरकार अविलंब वापस लेना चाहिए।
उन्होंने युवाओं से अपील की कि विरोध में हिंसा का रास्ता ना अपनाएं। उन्होंने कहा कि सेना जैसे संवेदनशील संस्थान में संविदा भर्ती करना अविवेकपूर्ण फैसला है। सेना को अभी तक गैर-राजनीतिक एवं वित्तीय बंधनों से मुक्त रखा गया। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो यह तर्क दिया गया कि सेना में न्यू पेंशन स्कीम (एनपीएस) को भी इसलिए ही लागू नहीं किया जिससे सैनिक भविष्य की चिंता किए बगैर अपना योगदान दे सकें।
इसे भी पढ़ें-भारत में गड़बड़ी फैलाने की कोशिश में रहता है पाकिस्तान- राजनाथ सिंह
