बरेली: केंद्रीय विद्यालय आईवीआरआई में विद्यार्थियों ने किया योगाभ्यास
अमृत विचार, बरेली। केंद्रीय विद्यालय आईवीआरआई सात दिवसीय योग महोत्सव के दूसरे दिन विद्यार्थियों ने योग अभ्यास किया।प्राचार्य डॉ. नीरज बाबू ने योग के फायदे विद्यार्थियों को बताए। योग शिक्षिका अर्चना मिश्रा ने योग का इतिहास, महत्व तथा बुनियादी आसनों से होने वाले सकारात्मक परिवर्तन के विषय में बताया। योग प्रशिक्षिका मानवी अग्रवाल ने गुरुवार …
अमृत विचार, बरेली। केंद्रीय विद्यालय आईवीआरआई सात दिवसीय योग महोत्सव के दूसरे दिन विद्यार्थियों ने योग अभ्यास किया।प्राचार्य डॉ. नीरज बाबू ने योग के फायदे विद्यार्थियों को बताए। योग शिक्षिका अर्चना मिश्रा ने योग का इतिहास, महत्व तथा बुनियादी आसनों से होने वाले सकारात्मक परिवर्तन के विषय में बताया। योग प्रशिक्षिका मानवी अग्रवाल ने गुरुवार को प्राणायाम एवं श्वसन अभ्यास को अत्यंत व्यवस्थित ढंग से विद्यार्थियों को सिखाया। विद्यार्थियों ने सुखासन, पद्मासन, ताड़ासन, नाड़ी शोधन प्राणायाम व शीतली प्राणायाम आदि का अभ्यास किया गया।
ये भी पढ़ें- गोली चले या लाठी, रविवार को प्रदर्शन जरूर होगा- मौलाना तौक़ीर रज़ा खां
