बहराइच: ग्राम प्रधान ने दबंगों पर कार्यवाई की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
अमृत विचार, बहराइच। रूपईडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम बनकुरी के ग्राम प्रधान शुक्रवार को डीएम कार्यालय पहुंचे। ग्राम प्रधान और अन्य ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। ग्राम प्रधान का कहना है कि दबंगों द्वारा कई कई बार मारपीट करने के बाद भी पुलिस मुकदमा नहीं दर्ज कर रही है। रूपईडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम …
अमृत विचार, बहराइच। रूपईडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम बनकुरी के ग्राम प्रधान शुक्रवार को डीएम कार्यालय पहुंचे। ग्राम प्रधान और अन्य ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। ग्राम प्रधान का कहना है कि दबंगों द्वारा कई कई बार मारपीट करने के बाद भी पुलिस मुकदमा नहीं दर्ज कर रही है।
रूपईडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम बनकुरी के ग्राम प्रधान मोहम्मद आफाक सिद्दीकी शुक्रवार को डीएम कार्यालय पहुंचे। ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों के साथ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। ग्राम प्रधान का कहना है कि चुनावी रंजिश में 15 जून को अख्तर, लाइक, मारूफ समेत अन्य ने उसके घर पर हमला बोल दिया। परिवार के लोगों ने किसी तरह दरवाजा बंद कर अपने आप को बचाया।
दबंगों के जाने के बाद सभी ने रूपईडीहा थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। ग्राम प्रधान का कहना है कि दो बार पूर्व भी इसी तरह विवाद में दबंगों ने पिटाई की। लेकिन पुलिस हर बार दबंगों के पक्ष में रिपोर्ट लगा देती है। जिसको लेकर सभी डीएम कार्यालय आए हैं। डीएम ने एसपी को कार्यवाई का निर्देश दिया है।
पढ़ें-बहराइच: राकेश टिकैत पर हमले को लेकर हुआ प्रदर्शन, सुरक्षा की उठी मांग
