प्रदर्शनकारियों ने सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर की तोड़फोड़, ट्रेन में लगाई आग, एक की मौत, करीब 10 से ज्यादा घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हैदराबाद। केंद्र की सेनाओं में भर्ती की नई योजना ‘अग्निपथ’ के खिलाफ शुक्रवार को दक्षिणी राज्य तेलंगाना में जमकर प्रदर्शन हुआ। इस दौरान सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर तोड़फोड़ करने वाले प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने हवा में गालियां चलाईं। दक्षिण-मध्य रेलवे (एससीआर) के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने तीन ट्रेन …

हैदराबाद। केंद्र की सेनाओं में भर्ती की नई योजना ‘अग्निपथ’ के खिलाफ शुक्रवार को दक्षिणी राज्य तेलंगाना में जमकर प्रदर्शन हुआ। इस दौरान सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर तोड़फोड़ करने वाले प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने हवा में गालियां चलाईं। दक्षिण-मध्य रेलवे (एससीआर) के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने तीन ट्रेन के कुछ डिब्बों में आग लगा दी। बतादें कि विरोध प्रदर्शन में एक की मौत होने की सूचना आ रही है और करीब 10 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे है।

यह भी पढ़ें- राजस्थान के भरतपुर में युवाओं ने मचाया उत्पात, रेलवे स्टेशन के पास किया पथराव

संबंधित समाचार