पैगंबर टिप्पणी विवाद: श्रीनगर के कुछ हिस्से बंद, सुरक्षाबल तैनात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो पूर्व पदाधिकारियों द्वारा पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ की गई विवादित टिप्पणी के मद्देनजर श्रीनगर के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को बंद रहा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि श्रीनगर में पुराने शहर के इलाकों और लाल चौक सिटी सेंटर और उसके आसपास ज्यादातर दुकानें और व्यापारिक …

श्रीनगर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो पूर्व पदाधिकारियों द्वारा पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ की गई विवादित टिप्पणी के मद्देनजर श्रीनगर के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को बंद रहा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि श्रीनगर में पुराने शहर के इलाकों और लाल चौक सिटी सेंटर और उसके आसपास ज्यादातर दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। अधिकारियों के अनुसार, बहरहाल इन क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन और निजी वाहन चल रहे थे।

अधिकारियों ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर के संवेदनशील इलाकों और घाटी में अन्य जगहों पर सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा और पार्टी की दिल्ली इकाई के पूर्व मीडिया प्रमुख नवीन जिंदल द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर की गई टिप्पणी के खिलाफ पिछले शुक्रवार को श्रीनगर के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन किया गया था।

यह भी पढ़ें- राजस्थान के भरतपुर में युवाओं ने मचाया उत्पात, रेलवे स्टेशन के पास किया पथराव

संबंधित समाचार