Taliban On Hijab : ‘जो महिलाएं हिजाब नहीं पहनती, वो जानवरों की तरह…’, तालिबान ने अफगानिस्तान में लगाए पोस्टर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काबुल । अफगानिस्तान में महिलाओं के हिजाब न पहनने पर तालिबान की धार्मिक पुलिस ने कंधार शहर में जगह-जगह पोस्टर लगाए हैं। इसमें हिजाब नहीं पहने वाली मुस्लिम महिलाओं की तुलना जानवरों से की गई है और उन्हें छोटे या तंग कपड़े पहनने को भी मना किया गया है। एक अधिकारी ने गुरुवार को इसकी …

काबुल । अफगानिस्तान में महिलाओं के हिजाब न पहनने पर तालिबान की धार्मिक पुलिस ने कंधार शहर में जगह-जगह पोस्टर लगाए हैं। इसमें हिजाब नहीं पहने वाली मुस्लिम महिलाओं की तुलना जानवरों से की गई है और उन्हें छोटे या तंग कपड़े पहनने को भी मना किया गया है। एक अधिकारी ने गुरुवार को इसकी पुष्टि भी की। यह पोस्टर सदाचार फैलाने और बुराई रोकने वाले मंत्रालय की ओर से कंधार में कई कैफे और दुकानों के साथ-साथ विज्ञापन होर्डिंग्स पर भी लगाए गए हैं। इन पोस्टर्स में बुर्के की तस्वीरें हैं और लिखा गया है कि जो मुस्लिम महिलाएं हिजाब नहीं पहनती हैं, वे जानवरों की तरह दिखने की कोशिश कर रही हैं।

मंत्रालय के प्रमुख अब्दुल रहमान तैयबी ने बताया कि उन्होंने ये पोस्टर लगाए हैं और जिन महिलाओं के चेहरे (सार्वजनिक रूप से) ढके नहीं हैं, हम उनके परिवारों को सूचित करेंगे और उनके खिलाफ कड़े कदम उठाएंगे।

तालिबान ने अफगानिस्तान में महिलाओं के पढ़ने-लिखने पर रोक लगा दी है। वहीं, कुछ दिनों पहले ही तालिबान प्रमुख हिबतुल्लाह अखुंदजादा ने एक फरमान जारी किया था, जिसमें महिलाओं को घर पर ही रहने की हिदायत दी गई थी। अगर महिलाओं को सार्वजनिक रूप से बाहर जाने की जरूरत है तो वे अपने चेहरे सहित खुद को पूरी तरह से ढक लें।

तालिबान 2.0 ने महिलाओं पर लगाए गए कई प्रतिबंध
अगस्त में सत्ता में लौटने के बाद से तालिबान ने अफगान महिलाओं पर कठोर प्रतिबंध लगाए हैं। बीते मार्च में भी तालिबान ने आदेश जारी कर पुरुषों और महिलाओं के एक ही दिन मनोरंजन पार्क में जाने पर प्रतिबंध लगाया गया था। इससे पहले भी तालिबान हुकूमत ने महिलाओं पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए हैं। इनमें अकेले सफर करने पर रोक, लंबी दूरी के सफर के लिए पुरुष का साथ होना जरूरी, महिलाओं को ड्राइविंग लाइसेंस देने पर पाबंदी, हिजाब पहनना अनिवार्य, दुकानों के बाहर लगे महिलाओं की तस्वीर वाले बोर्ड हटाना शामिल सहित कई प्रतिबंध शामिल हैं। इसके अलावा 10 हजार से ज्यादा लड़कियों को माध्यमिक विद्यालयों से बाहर कर दिया गया। साथ ही महिलाओं को कई सरकारी नौकरियों में लौटने से रोक दिया गया है।

रेस्तरां में साथ खाना नहीं खा पाएंगे पति-पत्नी
तालिबान ने पिछले महीने अफगानिस्तान के पश्चिमी हेरात प्रांत में एक लिंग भेद को लेकर योजना लागू की। इसके तहत पुरुषों को फैमली रेस्तरां में परिवार के सदस्यों के साथ भोजन करने की अनुमति नहीं है। इसके अलावा पुरुषों और महिलाओं को एक साथ पार्क में जाने की भी इजाजत नहीं है। यह नियम पति और पत्नी पर भी लागू किया गया है।

ये भी पढ़ें : चीन ने फिर दिया आतंकियों का साथ, अब्दुल रहमान मक्की को ग्लोबल आतंकी घोषित करने पर लगाया अड़ंगा

संबंधित समाचार