हल्द्वानी: गुलमोहर दिवस के अवसर पर गौलापार अन्तर्राष्ट्रीय स्टेडियम में किया गया पौधरोपण
हल्द्वानी, अमृत विचार। हर वर्ष की भांति इस बार भी 17 जून को गुलमोहर दिवस मनाया गया। सेल्फ रिलायंस इनिशिएटिव संस्था के तत्वावधान में आयोजित वृहद वृक्षारोपण अभियान में गौलापार अन्तर्राष्ट्रीय स्टेडियम में नीम, अमलतास, गुलमोहर, चंपा, आदि के पौधे राेपित किए गए। संस्था की अध्यक्षा तनुजा जोशी ने कहा कि जिसप्रकार शरीर को पोषण …
हल्द्वानी, अमृत विचार। हर वर्ष की भांति इस बार भी 17 जून को गुलमोहर दिवस मनाया गया। सेल्फ रिलायंस इनिशिएटिव संस्था के तत्वावधान में आयोजित वृहद वृक्षारोपण अभियान में गौलापार अन्तर्राष्ट्रीय स्टेडियम में नीम, अमलतास, गुलमोहर, चंपा, आदि के पौधे राेपित किए गए। संस्था की अध्यक्षा तनुजा जोशी ने कहा कि जिसप्रकार शरीर को पोषण के लिए भोजन की आवश्यकता होती है, ठीक उसी प्रकार पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पेड़-पौधों की आवश्यकता होती है। पेड़-पौधे पर्यावरण की अशुद्धियों को सोख लेते हैं और हमें शुद्ध प्राणदायिनी वायु देते हैं। इसकी निरंतरता बनाए रखने के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने चाहिए। पेड़-पौधे लगाने के बाद उनका संरक्षण करना भी बहुत अनिवार्य है।
इस पौधरोपण कार्यक्रम में तहसीलदार संजय कुमार, सहायक निदेशक खेल सुरेश पांडेय, जू जुत्सु इंडिया सचिव विनय कुमार जोशी, ऊषा कुमार, डॉ पंकज उप्रेती, नरेंद्र बंगारी, कोमल, मीमांशा आर्या, मंजू पाठक कौशलेंद्र भट्ट, गौरव जोशी, डॉ तनुजा मेलकानी, शैलेन्द्र दानू, रेनू शर्मा , दीपा आदि मौजूद रहे।
