जम्मू-कश्मीर के कठुआ में वाहन खाई में गिरा, तीन लोगों की मौत, छह घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कठुआ/जम्मू। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में शुक्रवार को एक यात्री वाहन के सड़क से फिसलकर एक गहरी खाई में गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और छह अन्य लोग घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बिलावर क्षेत्र में बग्गन-कटली मार्ग के एक मोड़ पर कैब चालक ने वाहन पर …

कठुआ/जम्मू। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में शुक्रवार को एक यात्री वाहन के सड़क से फिसलकर एक गहरी खाई में गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और छह अन्य लोग घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बिलावर क्षेत्र में बग्गन-कटली मार्ग के एक मोड़ पर कैब चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया था, जिसके कारण यह दुघर्टना हुई।

उन्होंने बताया कि दुघर्टना के तुरंत बाद बचावकर्ताओं ने कार्रवाई की और तीन शवों को वहां से निकाला । अधिकारी ने बताया कि छह घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें- असम में बाढ़ की स्थिति बिगड़ी, सड़क संपर्क टूटा, कई ट्रेनें रद्द

संबंधित समाचार