अयोध्या: विद्युत अभियान में 16 के कनेक्शन कटे, लाखों की हुई वसूली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। विद्युत उपकेंद्र रसूलाबाद के उपखंड अधिकारी आरके पाल व अवर अभियंता राकेश प्रसाद ने टीम के साथ दो गांवों में शिविर लगाकर एकमुश्त समाधान योजना के तहत बकाया बिजली बिल की वसूली की। बकाया न जमा करने पर 16 उपभोक्ताओं का बिजली काटा गया। शुक्रवार को बिजली चेकिंग व बिल वसूली अभियान …

अमृत विचार, अयोध्या। विद्युत उपकेंद्र रसूलाबाद के उपखंड अधिकारी आरके पाल व अवर अभियंता राकेश प्रसाद ने टीम के साथ दो गांवों में शिविर लगाकर एकमुश्त समाधान योजना के तहत बकाया बिजली बिल की वसूली की। बकाया न जमा करने पर 16 उपभोक्ताओं का बिजली काटा गया।

शुक्रवार को बिजली चेकिंग व बिल वसूली अभियान के तहत रसूलाबाद उपकेंद्र के अंतर्गत पिलखावां व तुलसी राम का पुरवा में शिविर लगाकर बकाया बिजली बिल में 1 लाख 38936 रुपये की राजस्व वसूली की गई। बिजली चेकिंग अभियान के तहत 19 उपभोक्ताओं का बिजली बिल बकाया चेक किया गया।

जेई राकेश प्रसाद ने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा एक मुश्त समाधान योजना में घरेलू, वाणिजिक ओर निजी नलकूप में बिल में 100 फीसदी ब्याज माफ कर दिया है। चेकिंग अभियान में अवध किशोर शुक्ला, लाइनमैन राजेंद्र वर्मा, वेद पाण्डेय, जयप्रकाश यादव, राजितराम, सुनील सिंह सहित संविदाकर्मी मौजूद रहे।

पढ़ें-अयोध्या: मध्यांचल विद्युत वितरण निगम ने तेज किया चेकिंग अभियान, निशाने पर बकायेदार

संबंधित समाचार