बाजपुर: छात्रा घर से गायब, युवक पर रिपोर्ट दर्ज
बाजपुर, अमृत विचार। घर से कॉलेज जाने को कहकर निकली छात्रा गायब हो गई। पिता ने एक व्यक्ति पर उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म करने व इसकी वजह से सदमे में आई बेटी के घर वापस नहीं लौटने तथा किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर में नामजद आरोपी के …
बाजपुर, अमृत विचार। घर से कॉलेज जाने को कहकर निकली छात्रा गायब हो गई। पिता ने एक व्यक्ति पर उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म करने व इसकी वजह से सदमे में आई बेटी के घर वापस नहीं लौटने तथा किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर में नामजद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना क्षेत्र केलाखेड़ा के अंतर्गत एक गांव निवासी व्यक्ति ने केलाखेड़ा थाने में तहरीर देकर कहा है कि उसकी 20 वर्षीय बेटी रुद्रपुर के एक कॉलेज में पढ़ती है। 16 जून सुबह करीब 9 बजे कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी। आरोप है कि कुछ समय बाद बेटी ने अपनी फुफेरी बहन को फोन पर रोते हुए जानकारी दी कि ग्राम सरोवरनगर गदरपुर निवासी मेहराज पाशा पुत्र मुराद ने उसके साथ दुष्कर्म कर उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी है।
इस वजह से वह हमेशा के लिए घर छोड़ कर जा रही है। फोन पर उसने आत्म हत्या जैसे कदम उठाने की भी बात कही है। तहरीर में बेटी के साथ किसी तरह की अप्रिय घटना होने के लिए मेहराज पाशा को जिम्मेदार ठहराते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने नामजद आरोपित मेहराज पाशा के खिलाफ धारा 376, 306, 511 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
