नैनीताल: झील में मिली नाबालिग की चप्पल, नहीं लग पाया कोई सुराग
नैनीताल, अमृत विचार। नैनीताल के नारायण नगर क्षेत्र से देर रात संदिग्ध परिस्थिति में एक किशोरी लापता हो गई। इसके बाद उसके परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं लग सका। नाबालिग के लापता होने की सूचना उसके परिजनों के द्वारा शुक्रवार को मल्लीताल कोतवाली पुलिस को दी। परिजनों की सूचना के बाद कोतवाली …
नैनीताल, अमृत विचार। नैनीताल के नारायण नगर क्षेत्र से देर रात संदिग्ध परिस्थिति में एक किशोरी लापता हो गई। इसके बाद उसके परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं लग सका। नाबालिग के लापता होने की सूचना उसके परिजनों के द्वारा शुक्रवार को मल्लीताल कोतवाली पुलिस को दी।
परिजनों की सूचना के बाद कोतवाली पुलिस ने किशोरी की बरामदगी के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो किशोरी देर रात ठंडी सड़क की तरफ जाती दिखाई दी। इसके बाद पुलिस ने ठंडी सड़क समेत आसपास के क्षेत्रों में किशोरी की खोजबीन शुरू की तो उसकी चप्पलें नैनी झील से बरामद हुई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं लग सका।
वहीं पुलिस के द्वारा शक के आधार पर नैनी झील में कांटे डालकर रेस्क्यू अभियान चलाया गया। लेकिन देर शाम तक रेस्क्यू अभियान चलाने के बावजूद भी किशोरी की बरामदगी नहीं हो सकी।
मल्लीताल कोतवाली के एसआई हरीश सिंह ने बताया कि परिजनों द्वारा उसकी गुमशुदगी की तहरीर दी गई है जिसके आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। साथ ही झील में रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।
