बरेली: जिले के 384 गांवों में नल से पहुंचेगा पानी, जल निगम ग्रामीण ने 505 गांवों का भेजा था प्रस्ताव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। जल्द ही गांवों में घर-घर पानी का कनेक्शन पहुंच जाएगा। ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जल जीवन मिशन के तहत जिले के 383 गांवों में जल निगम ग्रामीण नलकूप एवं टंकी का निर्माण करा रहा है। इसके बाद चयनित गांवों में पेयजल की लाइन बिछाने का कार्य …

अमृत विचार, बरेली। जल्द ही गांवों में घर-घर पानी का कनेक्शन पहुंच जाएगा। ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जल जीवन मिशन के तहत जिले के 383 गांवों में जल निगम ग्रामीण नलकूप एवं टंकी का निर्माण करा रहा है। इसके बाद चयनित गांवों में पेयजल की लाइन बिछाने का कार्य किया जाएगा।

जिले के 1405 गांवों में जल जीवन मिशन के तहत जल निगम (ग्रामीण) द्वारा पेयजल टंकी, नलकूप एवं पाइप लाइन बिछाकर घर-घर शुद्ध पेयजल पहुंचाना है। इसके तहत प्रथम चरण में 855 गांवों का चयन हुआ है। अधिकारियों के अनुसार अभी तक 730 गांवों में टंकी एवं नलकूप निर्माण को जमीन मिली है। इसमें 505 गांवों की डीपीआर बनाकर शासन को भेजी गई और इनमें से 384 गांवों में कार्य की स्वीकृत विभाग को मिल गई है।

इसमें से 253 गांवों में पानी की टंकी एवं नलकूप निर्माण का कार्य चल रहा है। जल निगम ग्रामीण के एई पीके वर्मा ने बताया कि प्रथम चरण में जिन गांवों का चयन हुआ है उनमें पानी की टंकी, नलकूप निर्माण का कार्य चल रहा है। नलकूप से शुद्ध पानी निकलने के बाद टंकी निर्माण और फिर गांव में पेयजल लाइन बिछाने का कार्य किया जाएगा। इसके लिए एनसीसी कंपनी को टेंडर मिला है। यही कंपनी कार्य कर रही है और आने वाले 10 साल तक नलकूप, ट्यूबवैल एवं पाइप लाइन का रखरखाव भी करेगी।

ये भी पढ़ें- बरेली: झाड़ियों में मिले नवजात बच्चे की उपचार के दौरान मौत

संबंधित समाचार