अयोध्या : गोरखपुर – लखनऊ राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, एक महिला सहित तीन की मौत
अयोध्या। गोरखपुर – लखनऊ राजमार्ग पर रुदौली कोतवाली क्षेत्र के एक होटल के निकट हुई सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना की शिकार हुई कार सवार लोग गुजरात से अपने घर गोण्डा जा रहे …
अयोध्या। गोरखपुर – लखनऊ राजमार्ग पर रुदौली कोतवाली क्षेत्र के एक होटल के निकट हुई सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना की शिकार हुई कार सवार लोग गुजरात से अपने घर गोण्डा जा रहे थे। दुर्घटना के बाद घंटों राजमार्ग जाम रहा। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं।
शुक्रवार दोपहर बाद रुदौली कोतवाली की भेलसर चौकी क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर नरेश होटल के सामने अयोध्या की ओर जा रही एक निजी बस के चालक ने अचानक बस रोक दी। इसी दौरान पीछे आ रही कार बस के पिछले हिस्से में भिड़ गई। जिसमें कार सवार 6 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। इतना ही नहीं कार के पीछे से आ रही जायलो ने भी टक्कर मार दी।
चौकी प्रभारी सन्तोष कुमार उपाध्याय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। घायलों में रियाज अहमद पुत्र मोहम्मद बसीर पिपरा इस्माइल थाना खोड़ारे जिला गोण्डा, उनकी पत्नी आयशा खातून, पुत्री सायमा कादरी, सिता कादरी , सना कादरी और समायरा गम्भीर रूप से घायल हो गए।
जहां जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने आयशा खातून, सिता कादरी व समायरा को मृत घोषित कर दिया। बाकी तीन घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कार सवार सभी लोग गुजरात से पिपरा इस्माइल थाना खोड़ारे जिला गोण्डा जा रहे थे।
यह भी पढ़ें : बहराइच: भीषण सड़क हादसा, बस ने मारी कार को टक्कर, दो घायल
