बरेली: अग्निपथ योजना विरोध के चलते कई ट्रेनें निरस्त, रेलवे स्टेशनों पर बढ़ाई गई फोर्स
अमृत विचार, बरेली। केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का विरोध लगातार बढ़ रहा है। जगह- जगह विरोध प्रदर्शन के दौरान ट्रेनें फूंकने के साथ बसों में तोड़फोड़ की गई है। इसके चलते कई ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं। अनहोनी को रोकने के लिए जिला पुलिस के साथ आरपीएफ जवानों ने कमान संभाली ली है। …
अमृत विचार, बरेली। केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का विरोध लगातार बढ़ रहा है। जगह- जगह विरोध प्रदर्शन के दौरान ट्रेनें फूंकने के साथ बसों में तोड़फोड़ की गई है। इसके चलते कई ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं। अनहोनी को रोकने के लिए जिला पुलिस के साथ आरपीएफ जवानों ने कमान संभाली ली है। यार्ड में ट्रेनों के कोचों व रेल पटरियों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं झुंड में चल रहे युवाओं पर पैनी नजर रखी जा रही है। बसों व ट्रकों की भी गहनता से तलाशी ली जा रही है। छात्रों के बवाल को देखते हुए मंडल में हाई अलर्ट कर दिया गया।
अग्निपथ योजना के विरोध में कहीं युवक ट्रेनों में आग लगा रहे हैं तो कहीं रेल पटरियों को उखाड़ दे रहे हैं। सुरक्षा की दृष्टिकोण से आरपीएफ को अलर्ट कर दिया गया है। जंक्शन से गुजरने वाली ट्रेनों की विशेष जांच की जा रही है। वहीं संदिग्ध व्यक्तियों से भी पूछताछ हो रही है।
विरोध प्रदर्शन के चलते रेलवे बोर्ड ने कई ट्रेनों को निरस्त किया है। इसमें मुरादाबाद रेल मंडल के बरेली जंक्शन से होकर गुजरने वाली ट्रेनें भी शामिल हैं। मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधीर सिंह ने बताया कि पूर्व मध्य रेलवे में हो रहे विरोध के चलते कई ट्रेनों में निरस्त किया गया है। इन ट्रेनों को 17 जून को निरस्त किया गया है जो कि बरेली जंक्शन पर कल नहीं पहुंचेंगी। इसमें भगत की कोठी से चलकर कामाख्या को जाने वाली ट्रेन को 21 जून को निरस्त किया है।
ट्रेन नंबर – कहां से कहां को – निरस्त की तारीख
13257 – धनबाद-आनंदविहार टर्मिनल – 17 जून
13151 – कोलकाता-जम्मूतवी – 17 जून
15624 – कामाख्या-भगत की कोठी – 17 जून
15623 – भगत की कोठी-कामाख्या – 21 जून
12327 – हावड़ा-देहरादून – 17 जून
12391 – राजगीर-नई दिल्ली – 17 जून
ये भी पढ़ें- बरेली: जुमे की नमाज के दिन पुलिस प्रशासन अलर्ट, मस्जिदों के इमामों ने की शांति की अपील
