मुरादाबाद : बिस्तर पर खून से लथपथ मिला डीएफओ का वाहन चालक
मुरादाबाद,अमृत विचार। प्रभागीय वन अधिकारी का वाहन चालक शनिवार की सुबह बिस्तर पर खून से लथपथ मिला। घायल कांठ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती है, जहां उसकी स्थिति नाजुक है। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से तमंचा व खोखा बरामद किया है। प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस घटना को खुदकुशी की कोशिश …
मुरादाबाद,अमृत विचार। प्रभागीय वन अधिकारी का वाहन चालक शनिवार की सुबह बिस्तर पर खून से लथपथ मिला। घायल कांठ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती है, जहां उसकी स्थिति नाजुक है। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से तमंचा व खोखा बरामद किया है। प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस घटना को खुदकुशी की कोशिश मान रही है। सुसाइड नोट नहीं मिला है।
रामपुर के स्वार थाना क्षेत्र स्थित ग्राम सेमरा लाडपुर की मीना सिंह के मुताबिक उनके 50 वर्षीय पति आनंद सिंह वन विभाग में वाहन चालक हैं। उनकी तैनाती रामपुर स्थित वन विभाग कार्यालय में है। एक साल से वाहन चालक मुरादाबाद के डीएफओ कार्यालय में संबद्ध हैं। मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित रामगंगा विहार फेज दो में वन विभाग के दफ्तर के ऊपर सरकारी आवास में आनंद सपरिवार रहते हैं। शनिवार सुबह मीना पति के कमरे में पहुंची तो खून से लथपथ पति बिस्तर पर पड़ा मिला। छोटे पुत्र विशू ने यूपी 112 को जानकारी दी। पीआरवी 250 पर तैनात कांस्टेबल प्रदीप कुमार घटनास्थल पहुंचे। घायल आनंद को तत्काल जिला अस्तपाल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार बाद चिकित्सकों ने उसको रेफर कर दिया। पुलिस की मदद से परिजन उन्हें कांठ रोड स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे।
शराब पीने को लेकर पति-पत्नी में आए दिन होती थी तकरार
आनंद की पत्नी ने बताया कि पति अत्यधिक शराब का सेवन करते हैं। आए दिन दोनों में तकरार होती थी। शुक्रवार देर रात भी दोनों में कहासुनी हुई। पत्नी ने आशंका जताई कि कहासुनी से नाराज पति ने खुदकुशी की कोशिश की। सिविल लाइंस के थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने कहा कि मामले की तह तक पहुंचने के प्रयास में वाहन चालक के परिजनों से पूछताछ की जाएगी।साक्ष्य व नमूने एकत्र करने के बाद पुलिस वाहन चालक की पत्नी से पूछताछ में जुटी। महिला ने बताया कि आनंद सिंह शराब का अत्यधिक सेवन करता था। इसके चलते आए दिन पति पत्नी के बीच तकरार होती थी। शुक्रवार देर रात भी दोनों के बीच कहासुनी हुई। आशंका जताई जा रही है कि पत्नी से विवाद बाद आनंद सिंह ने खुदकुशी की कोशिश की है। बहरहाल सभी की नजर आनंद सिंह की तबियत पर टिकी है। वाहन चालक की हालत नाजुक है। चिकित्सक उसके सिर का आपरेशन करने में जुटे हैं। बताया जाता है कि गोली दाहिने कनपटी से आर पार हो गई है। घटना के बाबत सिविल लाइंस थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में पुलिस आसपास के लोगों से यह पता लगाने में जुटी है कि गोली की आवाज किसी ने सुनी या नहीं। चालक की पत्नी और बेटा गोली चलने की जानकारी से इन्कार कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में 10 साल की सजा
