बरेली: अग्निपथ योजना को लेकर फतेहगंज पश्चिमी में भी प्रदर्शन, हाईवे पर जाम लगाने की कोशिश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। अग्निपथ योजना को लेकर देशभर में युवाओं द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी क्रम में बरेली के फतेहगंज पश्चिमी में भी प्रदर्शन किया गया। युवाओं ने नेशनल हाईवे जाम लगाकर प्रदर्शन करने की कोशिश तो वहीं पुलिस ने उन्हें समझाकर मामला शांत करा दिया है। वहीं युवाओं ने सरकार से पुराने नियमों …

बरेली,अमृत विचार। अग्निपथ योजना को लेकर देशभर में युवाओं द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी क्रम में बरेली के फतेहगंज पश्चिमी में भी प्रदर्शन किया गया। युवाओं ने नेशनल हाईवे जाम लगाकर प्रदर्शन करने की कोशिश तो वहीं पुलिस ने उन्हें समझाकर मामला शांत करा दिया है। वहीं युवाओं ने सरकार से पुराने नियमों से भर्ती बहाल करने की मांग की है। मामला फतेहगंज पश्चिमी के टोल प्लाजा के पास का बताया जा रहा है। घटना की सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

इसे भी पढ़ें- बरेली: 300 बेड कोविड अस्पताल में मॉक ड्रिल शुरू, संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य ने अस्पताल के स्टाफ को जारी किये निर्देश

 

संबंधित समाचार