Team India In England : इंग्लैंड दौरे पर भारतीय खिलाड़ियों ने बहाया पसीना, रोहित शर्मा भी टीम के साथ जुड़े

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लंदन। एक भारतीय टीम इस वक्त साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज़ खेल रही है, जबकि भारतीय टीम का दूसरा दल इंग्लैंड पहुंच गया है और टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने अपनी प्रैक्टिस शुरू कर दी है। इंग्लैंड में एक टेस्ट मैच खेलने के बाद इंडिया मेजबान टीम के साथ लिमिटिड …

लंदन। एक भारतीय टीम इस वक्त साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज़ खेल रही है, जबकि भारतीय टीम का दूसरा दल इंग्लैंड पहुंच गया है और टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने अपनी प्रैक्टिस शुरू कर दी है। इंग्लैंड में एक टेस्ट मैच खेलने के बाद इंडिया मेजबान टीम के साथ लिमिटिड ओवर्स क्रिकेट भी खेलेगी।

 

virat kohli

विराट कोहली, शार्दुल ठाकुर, शुभमन गिल समेत अन्य कई खिलाड़ी बीते दिन ही इंग्लैंड पहुंचे थे। जिसके बाद सभी ने प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है। बीसीसीआई की तरफ से ट्रेनिंग सेशन की तस्वीरें भी साझा की गई हैं। अभी इंग्लैंड जो प्लेयर्स पहुंचे हैं, उनमें विराट कोहली, शार्दुल ठाकुर, प्रसिध कृष्णा, जसप्रीत बुमराह, शुभमन गिल, हनुमा विहारी जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। ये अभी एक बैच है, जबकि दूसरा बैच अफ्रीका सीरीज़ के बाद यहां पहुंचेगा।

वहीं कप्तान रोहित शर्मा भी शुक्रवार को इंग्लैंड पहुंच गए हैं, वह अपनी पत्नी रितिका सजदेह और बेटी समायरा के साथ पहुंचे। रोहित शर्मा किन्हीं वजहों से टीम के अन्य खिलाड़ियों के साथ नहीं पहुंच पाए थे। आपको बता दें कि भारत को इंग्लैंड में एक जुलाई से टेस्ट मैच खेलना है। जो पिछले साल हुई सीरीज़ का ही बचा हुआ एक मैच है। टीम इंडिया इस सीरीज़ में 2-1 से आगे चल रही है, अगर यह मैच ड्रॉ होता है या भारत जीतता है तो टीम इंडिया के नाम सीरीज़ हो जाएगी। टीम इंडिया को इसके अलावा इंग्लैंड में 3 टी-20 और 3 वनडे मैच भी खेलने हैं। इंग्लैंड दौरे से पहले इंडिया को आयरलैंड के खिलाफ 2 टी-20 मैच खेलने हैं, इस सीरीज़ के लिए हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाया गया है।

ये भी पढ़ें : IND vs SA 4th T20 : कमजोरियों से पार पाकर जीत के इरादे से मैदान में उतरेगी टीम इंडिया, जानें किसका पलड़ा भारी?

संबंधित समाचार