बरेली: अग्निपथ प्रदर्शन को लेकर प्रशासन अलर्ट, जंक्शन पर किया फ्लैग मार्च
बरेली, अमृत विचार। केंद्र सरकार की सेना में भर्ती की नई योजना अग्निपथ के विरोध में देशभर में बीते कई दिनों से उग्र प्रदर्शन जारी हैं। जगह-जगह तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं सामने आ रही हैं। प्रदर्शनकारी युवा बसों-ट्रकों के साथ ही ट्रेनों में भी आग लगा रहे हैं। युवाओं के उग्र प्रदर्शन को देखते …
बरेली, अमृत विचार। केंद्र सरकार की सेना में भर्ती की नई योजना अग्निपथ के विरोध में देशभर में बीते कई दिनों से उग्र प्रदर्शन जारी हैं। जगह-जगह तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं सामने आ रही हैं। प्रदर्शनकारी युवा बसों-ट्रकों के साथ ही ट्रेनों में भी आग लगा रहे हैं। युवाओं के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए बरेली का पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट है।
वहीं अग्निपथ के विरोध में देशभर में हो रहे बवाल को देखते हुए बरेली जंक्शन के अलावा अन्य स्टेशनों की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। इसी को लेकर शनिवार को जंक्शन पर जीआरपी सीओ देवी दयाल, सीओ फर्स्ट श्वेता यादव, एडीएम सिटी राजीव पांडे, जीआरपी जंक्शन थाना प्रभारी ध्रुव कुमार, कोतवाली प्रभारी हिमांशु निगम के आलावा आरपीएफ, जीआरपी और आरएएफ के जवानों के साथ फ्लैग मार्च किया।
इस दौरान जंक्शन और आसपास मौजूद संदिग्धों से पूछताछ भी की गई। वहीं अग्निपथ योजना के विरोध को देखते हुए मंडल में हाई अलर्ट कर दिया गया है। साथ ही कई ट्रेनों को भी निरस्त किया गया है। किसी तरह की अनहोनी को रोकने के लिए जिला पुलिस के साथ आरपीएफ जवानों ने कमान संभाली ली है।
यार्ड में ट्रेनों के कोचों और रेल पटरियों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और जंक्शन से गुजरने वाली ट्रेनों की विशेष जांच की जा रही है। इसके अलावा संदिग्ध व्यक्तियों से भी पूछताछ करने के साथ ही झुंड में चल रहे युवाओं पर पैनी नजर रखी जा रही है।
इसे भी पढ़ें- बरेली: अग्निपथ योजना को लेकर फतेहगंज पश्चिमी में भी प्रदर्शन, हाईवे पर जाम लगाने की कोशिश
